- खेल दिवस के उपलक्ष्य में हाकी और कबड्डी प्रतियोगिता
जनवाणी संवाददाता |
शामली: ओलंपियन हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिव को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा विभाग द्वारा हाकी और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि जनपद में सोमवार को हाकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को खेल दिवस रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शहीद उधमसिंह ग्रामीण स्टेडियम में क्षेत्रीय खेल कार्यालय एवं युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंडर-14 बालकों की हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल ने मेजर ध्यानचन्द के चित्र पर मार्ल्यापण कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ।
हॉकी का फाइनल मुकाबला बहावड़ी एवं बंतीखेड़ा के बीच खेला गया जिसमें बन्तीखेड़ा की टीम ने 0-1 से मैच अपने पक्ष में कर जीत दर्ज की। कबड्डी में शहीद उधम सिंह स्टेडियम प्रथम तथा बधैव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर हाकी के निर्णायक प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार, सुनील मास्टर, सतवीर मलिक, राजीव कुमार एवं नीरज कुमार रहे। कबड्डी प्रतियोगिता के रेफरी संजु रानी व संजीव कुमार रहे।

