Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

Meerut News: तैयार रहिए! जल्द ही शुरू हो जाएगा मेला, नौचंदी तैयारियों जोरों पर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सीमा पर तनाव के चलते मेला कुछ समय के लिए स्थगित किए गए मेला नौचंदी के शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है। गुरुवार को वहां बड़ी संख्या में दुकानदारों की आमद दर्ज हुई है। हालांकि इनमें सभी दुकानदार फ्रूटी व आइसक्रीम वाले हैं। उन्होंने बताया कि नौचंदी मेले को लेकर जैसे ही स्थिति स्पष्ट हुई तो वो अपना तामझाम लेकर यहां आ गए हैं। साथ ही यह भी बताया कि यदि प्रशासन की ओर से तेजी से तैयारी करायी गयीं तो करीब सप्ताह भर में मेला आबाद हो जाएगा। हालांकि अभी मेले में जो सजावटी लाइटें लगती हैं, वो नजर नहीं आ रही है, लेकिन जो दुकानदार यहां पहुंचे हैं, उन्होंने जरूर अपने के लिए लाइट की व्यवस्था की है। प्रशासन जो लाइटें लगवाता है उनका इंतजार है।

मंदिर परिसर में लगे झूले

मेला स्थल के नौचंदी देवी मंदिर जो मोहन द्वार के पास है, वो पूरा परिसर झूले वालों से आबाद हो गया है। इन झूले वालों का कहना है कि मेले में अन्य दुकानदार आ जाए और मेला पूरी तरह से आबाद हो जाए तो उनका काम भी शुरू हो। इस परिसर में कई प्रकार के बिजली वाले झूले लगा दिए गए हैं। मंदिर परिसर के अलावा मैदान में भी झूले वाले पहुंच गए हैं। उन्होंने झूले लगाए हैं। गुरुवार को मेला स्थल में नगर निगम की गाड़ियां साफ सफाई के कार्य में लगी थीं।

अर्पित और निकेता बने मेडा के जोनल अधिकारी

जनवाणी संवाददाता

मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करते ही मेडा में कई सहायक अभियंताओं व जेई के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया गया। मेडा के जोनल प्रभारी जेई धीरज यादव को हटाते हुए सहायक अभियंता अर्पित यादव को जोन-ए व डी का जोनल अधिकारी नियुक्त किया। इसके साथ सहायक अभियंता निकेता सिंह को जोन-बी व सी का जोनल अधिकारी बनाया। पहले मेडा में एक ही जोनल अधिकारी तैनात थे। जिससे अवैध निर्माण की ज्यादा शिकायतें आ रही थी। अब मेरठ में अलग- अलग दो सहायक अभियंताओं को जोनल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ जेई पवन शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह जोन ए, बी, सी व डी के शमन से संबंधित सभी प्रकरण का निस्तारण (शमन शुल्क का निर्धारण व अन्य कार्य) अपने स्तर से सुनिश्चित करते हुये जोनल अधिकारी को आख्य प्रस्तुत करेगें।

इसके साथ जेई ओमपाल सिंह को उप प्रभारी प्रवर्तन जोन ए-1 ए-2, व ए-4 का बनाया। इसक जेई महादेव शरण उप-प्रभारी प्रवर्तन जोन ए-3, डी-2 व डी-3 बनाया। जितेन्द्र कुमार प्रथम को उप-प्रभारी प्रवर्तन डी-1 व डी-4 मवाना व हस्तिनापुर क्षेत्र दिया गया। इसके साथ पूर्व जोनल इंचार्ज धीरज यादव उप-प्रभारी प्रवर्तन को जोन बी-1, बी-2 व बी-3 व बहसूमा का क्षेत्र दिया गया। जेई राकेश राणा को उप-प्रभारी प्रवर्तन जोन सी-1, सी-2 व बी-4 व सरधना का क्षेत्र दिया गया। जितेन्द्र कुमार द्वितीय उप-प्रभारी प्रवर्तन को जोन सी-3 व सी-4 दिया गया। इसके साथ चालीस से ज्यादा कर्मचारी, मेट व सुपरवाइजरों को भी उप्रभारी प्रवर्तन में भेजा गया। कई लिपिकों की सीट भी बदली गई। जिससे मेडा में दिनभर खलबली मची रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img