जनवाणी संवाददाता |
गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर स्थित आईटीआई संस्थान में तैनात चौकीदार की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। उसका शव आईटीआई परिसर के बराबर स्थित खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान आदित्य (23) निवासी गांव ईस्सोपुर के रूप में हुई है।
बताया गया है कि अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। सुबह खेत में शव पड़े होने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही थाना गंगोह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि शव खेत में मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

