Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

Meerut News: बेगमपुल चौराहा ई-रिक्शा मुक्त, आसपास के बाजारों पर टूट रही मुसीबत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पीएल शर्मा पर बेतहाशा इधर से उधर दौड़ भाग रहे ई-रिक्शाओं ने व्यापारियों का धंधा चौपट कर दिया है। एसपी टैÑफिक ने भले ही बेगमपुल चौराहे को रिक्शा मुक्त करा कर चौराहे से गुजरने वालें को राहत दे दी हो, लेकिन इससे आसपास के बाजारों में मुसीबत टूट पड़ी है। पीएल शर्मा रोड मार्केट के व्यापारी इससे सबसे ज्यादा मुसीबत में हैं। वेस्ट यूपी के बड़े कंप्यूटर व गन मार्केट पीएल शर्मा रोड पर अवैध ई-रिक्शाओं की वजह से भारी संकट गहरा गया है। शहर के सबसे पुराना बाजारों में शुमार इस इलाके में लगने वाले जाम की वजह से ग्राहकों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ रहा है। यहां के दुकानदारों की शिकायत है कि पिछले करीब छह माह या इससे अधिक से जब से बेगमपुल चौराहे को ई-रिक्शा मुक्त घोषित किया है। तब से पीएल शर्मा रोड पर आफत आयी हुई है।

यदि हालात नहीं सुधरे तो कारोबार पूरी तरह से ठप हो जाएगा। उनका कहना है कि प्रशासन व पुलिस के आला अफसरों की इस ओर ध्यान देना चाहिए वर्ना जब कारोबार ही नहीं रहेगा तो कारोबारियों के पास प्रशासन को चाबियां सौंप देने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं रह जाएगा। जब से बेगमपुल चौराहे को ई-रिक्शा मुक्त घोषित किया गया है तब से पीएल शर्मा रोड पर आफत आयी हुई है। जो सवारियां कहचरी या दूसरे रास्तों से बेगमपुल के लिए बैठायी जाती हैं। उनको लेकर सारे ई रिक्शा सीधे पीएल शर्मा रोड से होकर बेगमपुल चौराहे की मोड़ तक पहुंचते हैं। बेगमपुल व्यापार संघ के पुनीत शर्मा ने बताया कि हो यह रहा है कि हापुड़ या रोडवेज की ओर से आने वाले ई-रिक्शा को पुलिस वाले सोतीगंज बेगमबाग और सोतीगंज सदर चौराहे से आगे नहीं आने देने देते हैं। वहीं पर सवारी उतारनी होती है। ऐसे में जो सवारी बेगमपुल चौराहे के लिए ई-रिक्शा में बैठती वो झगड़ा करती है। आए दिन मारपीट होते देखी जा सकती है। अब ऐसे तमाम ई रिक्शा चालक जिन्हें सवारी को बेगमपुल तक छोड़ना होता है वो वाया पीएल शर्मा रोड सवारी लेकर बेगमपुल मोड तक जहां से चौराहे की सीमा शुरू होती है वहां पहुंच जाते हैं।

व्यापारी कहिन

स्कूटी शोरूम के मालिक व दो पहिया वाहनों के तकनीकी विशेषज्ञ समाजसेवी अंकुर बंसल ने बताया कि जब से ई-रिक्शाओं का गदर शुरू हुआ है। पीएम शर्मा रोड पर प्रकार का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यहां कानून व्यवस्था खतरे में है। पीएल शर्मा रोड स्थित सिद्धपीठ व पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत पं. विवेक दत्त शर्मा का कहना है कि इसमें कोई दो राय नहीं की एक अरसे से पीएल शर्मा रोड पर स्थिति खराब हुई है। अब हालात ज्यादा खराब हैं। ई-रिक्शाओं को लेकर प्लान बने। हालात सुधारे जाने चाहिए।

पीएम शर्मा रोड पर कंप्यूटर व लेपटॉप तथा अन्य एसेसरीज के बड़े कारोबारी प्रशांत वर्मा का कहना है कि बेगमपुल की आफत को पीएल शर्मा रोड पर थोप दिया गया है। इससे कारोबार पर बेहद प्रतिकल प्रभाव पड़ रहा है। इस ओर प्रशासन को ध्यान दे। कारोबार खत्म होता जा रहा है। शहर के बड़े समाजसेवी एवं राष्टपति पुरस्कार से सम्मानित सरबजीत कपूर का कहना है कि पुलिस प्रशासन को कोई भी निर्णय लेने से पूर्व उसके साइड इफेक्ट जरूर देख लेने चाहिए। अवैध ई-रिक्शाओं की वजह से पीएल शर्मा रोड पर विकट समस्या है। व्यापारियों से बात करें अधिकारी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img