Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

  • यात्रा में जुटे कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर हमला बोला

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को सहारनपुर पहुंची। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक ढांचे को तहस-नहस कर रही है।सबसे पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा खेमका सदन पहुंची और यहां पर प्रांतीय मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अगुवाई में जमा हुए कांग्रेसियों ने यात्रा का स्वागत किया।

इसके बाद यात्रा शारदा नगर की ओर रवाना हुई और वहां से अंबाला रोड होते हुए यात्रा देहरादून चौक और फिर विश्वकर्मा चौक पर पहुंचेगी।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने बताया कि यात्रा शेखपुरा कदीम भी जाएगी।
वहां पर स्वागत का भव्य कार्यक्रम रखा गया है। फिलहाल शहर में तमाम सारे कांग्रेसी इकट्ठा हुए हैं।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रांतीय मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संवैधानिक ढांचे को नुकसान पहुंचाया है और लगातार हमला किया जा रहा है। देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। महंगाई चरम सीमा पर है, सरकार के पास बेरोजगारी का कोई समाधान नहीं है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा

उन्होंने कहा मीडिया के अधिकांश घरानों को भी सरकार ने दबाव में ले लिया है। भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य लोगों में आपसी प्रेम सद्भाव और भाईचारे को कायम रखना है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल कर देश में आपसी प्रेम सौहार्द और संवैधानिक ढांचे को मजबूत करना ही लक्ष्य है।

इस मौके पर पश्चिमी प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी,पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, मंडल प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव डॉ संजीव शर्मा, जिला प्रभारी गौरव भाटी, जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली महानगर, अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री उमा भूषण, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामनरेश शर्मा, धर्मवीर जैन आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img