Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

वनडे विश्व कप की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को आईसीसी ने 27 जून को जारी शेड्यूल में बदलाव करते हुए उसमें कुछ सुधार किया है। वनडे विश्व कप के आठ मैचों की तारीख में बदलाव हुआ, बल्कि एक मैच के समय में बदलाव किया गया है।

भारत और पाकिस्तान का मैच अब 15 अक्तूबर की बजाय 14 अक्तूबर को खेला जाएगा। इस वजह से 14 अक्तूबर को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच 15 अक्तूबर को होगा। पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच अब 12 अक्तूबर की बजाय 10 अक्तूबर को होगा।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मैच 13 अक्तूबर की बजाय 12 अक्तूबर को होगा। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का मैच 14 अक्तूबर की बजाय 13 अक्तूबर को होगा। इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच धर्मशाला में होने वाला मैच दोपहर की बजाय सुबह 10.30 बजे शुरू होगा।

भारत-पाकिस्तान के अलावा टीम इंडिया के नीदरलैंड के खिलाफ मैच को भी री-शेड्यूल किया गया।वनडे विश्व कप के आठ मैचों की तारीख में बदलाव हुआ, बल्कि एक मैच के समय में बदलाव किया गया है। भारत और पाकिस्तान का मैच अब 15 अक्तूबर की बजाय 14 अक्तूबर को खेला जाएगा।

इस वजह से 14 अक्तूबर को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच 15 अक्तूबर को होगा। पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच अब 12 अक्तूबर की बजाय 10 अक्तूबर को होगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मैच 13 अक्तूबर की बजाय 12 अक्तूबर को होगा।

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का मैच 14 अक्तूबर की बजाय 13 अक्तूबर को होगा। इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच धर्मशाला में होने वाला मैच दोपहर की बजाय सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। भारत-पाकिस्तान के अलावा टीम इंडिया के नीदरलैंड के खिलाफ मैच को भी री-शेड्यूल किया गया।

बता दें कि पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच ही होगा। यही दोनों टीमें 2019 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने थीं। यही दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच अक्तूबर को टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेंगी।

वहीं, भारत का पहला मैच आठ अक्तूबर को चेन्नई के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। कुल नौ मैचों को री-शेड्यूल किया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला अब 15 अक्तूबर को नहीं बल्कि 14 अक्तूबर को खेला जाएगा।

नवरात्रि की वजह से हुआ अहम बदलाव

पहले के शेड्यूल के मुताबिक 15 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच वाले दिन नवरात्रि का पहला दिन होता। गुजरात में रात भर गरबा नृत्य के साथ इसे मनाया जाता है। सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण बीसीसीआई को किसी अन्य तारीख पर मैच कराने की सलाह दी थी। इसके बाद आईसीसी और बीसीसीआई ने पीसीबी से पाकिस्तान टीम के दो ग्रुप मैचों की तारीख में बदलाव को लेकर बात की थी। इस पर पाकिस्तान राजी हो गया और अब यह महामुकाबला 14 अक्तूबर को खेला जाएगा।

इन मैचों के शेड्यूल में हुआ बदलाव

  • 10 अक्तूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (समय में बदलाव)

  • 10 अक्तूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (पहले यह मैच 12 अक्तूबर को होना था)

  • 12 अक्तूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (पहले यह मैच 13 अक्तूबर को होना था)

  • 13 अक्तूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (पहले यह मैच 14 अक्तूबर को होना था)

  • 14 अक्तूबर: भारत बनाम पाकिस्तान (पहले यह मैच 15 अक्तूबर को होना था)

  • 15 अक्तूबर: इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान (पहले यह मैच 14 अक्तूबर को होना था)

  • 11 नवंबर:ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (पहले यह मैच 12 नवंबर को होना था)

  • 11 नवंबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (पहले यह मैच 12 नवंबर को होना था)

  • 12 नवंबर: भारत बनाम नीदरलैंड (पहले यह मैच 11 नवंबर को होना था)

दरअसल, भारत-पाकिस्तान मैच 14 अक्तूबर को होने की वजह से पाकिस्तानी टीम को दो मैचों के बीच गैप देने के लिए 12 अक्तूबर के उसके मुकाबले को 10 अक्तूबर को शिफ्ट किया गया।

अब पाकिस्तान की टीम 12 अक्तूबर की जगह 10 अक्तूबर को श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में उतरेगी। यह फैसला टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले तीन दिन का अंतराल सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है, ताकि पाकिस्तान को तैयारी का सही समय मिल सके।

10 शहरों में होंगे मुकाबले

विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें क्वालिफायर्स के तहत इस टूर्नामेंट में पहुंची हैं।

इस विश्व कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img