Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

फिल्म ‘काली’ के पोस्टर रिलीज के बाद बड़ा विवाद, मांगी डायरेक्टर की गिरफ्तारी!

  • ‘लीना मणिमेकलई’ की फिल्म ‘काली’ को लेकर बढ़ रहे हैं विवाद
  • लोगों की भावनाओं को पहुंची ठेस, मांगी डायरेक्टर लीना की गिरफ्तारी

डिजिटल टीचर डेस्क |

फिल्मी दुनिया में हर रोज कोई ना कोई नए विवाद देखने को मिलते ही हैं। ऐसा ही हाल ही में एक पोस्टर पर विवाद मीडिया में वायरल हो रहा है। डायरेक्टर लीना मणिमेकलई कि फिल्म काली का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ। जिसके बाद लोगों ने उसका काफी विरोध किया। यहां तक कि लोग ट्विटर के जरिए अपना विरोध जता रहे हैं।

18 3

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में कुछ ऐसे दिखा दिया है, जिस से लोगों की भावनाएं आहत हो गई है। वायरल हो रहे इस पोस्टर में ‘मां काली’ को सिगरेट पीते दिखाया गया है। इतना ही नहीं उनके एक हाथ में त्रिशूल तो दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा दिखाया गया है। इन दोनों चीजों को लेकर खूब विवाद हो रहा है। इसको लेकर ट्विटर पर यूजर्स तरह-तरह की बातें लिख रहे है। कोई इसका विरोध करने की मांग कर रहा है, तो कोई इस पोस्टर को बनाने वालों को जेल भेजने के लिए बोल रहा है। इसको लेकर धीरे-धीरे विवाद कई जगह पर फैल गया है। तो चलिए देखते ट्विटर पर यूजर्स क्या ट्वीट कर रहे है।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ की फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई है। इनको लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड चलाया जा रहा है और गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि लीना मणिमेकलई ने पोस्टर में मां काली का अपमान किया है। मेकर पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाए जा रहे है।

यह विवाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है अब देखना यह है कि इसी बात के चलते आगे क्या होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img