Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

सपा विधायक की बड़ी पहल, क्या भाजपाई भी करेंगे !

  • शहर विधायक रफीक अंसारी ने कब्रिस्तानों में मिट्टी भरवाने व जरूरतमंदों को आॅक्सीजन सिलेंडर दिलाने को दिए 25 लाख
  • कोरोना के कारण हो रही मौतों से कब्रिस्तानों में मिट्टी की कमी पड़ी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना के कारण लगातार हो रही मौतों से कब्रिस्तानों में मिट्टी की कमी होने लगी है। ऐसे में सुपुर्देखाक के दौरान परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर विधायक रफीक अंसारी ने पहल करते हुए अपनी विधायक निधि से 50 लाख की धनराशि दी है।

डीएम को संस्तुति पत्र सौंप दिया है। इस धनराशि में से 25 लाख रुपये की आॅक्सीजन जरूरतमंदों को नि:शुल्क मुहैया कराने व इतनी ही राशि से कब्रिस्तान में मिट्टी का इंतजाम करवाने के लिए कहा है। अब देखने यह है कि भाजपाई भी इस पहल का हिस्से बनेंगे या नहीं। ये तो आने वाला वक्त ही बताए।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर शहर विधायक रफीक अंसारी ने डीएम के. बालाजी से मुलाकात की। कोरोना महामारी के चलते पैदा हुए हालात को लेकर वार्ता की। शहर विधायक ने कहा कि वर्ष 2020-21 की विधायक निधि से जरूरतमंदों को आॅक्सीजन मुहैया कराने के लिए 25 लाख रुपये और कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए मिट्टी की व्यवस्था के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि खर्च करने के लिये देना चाहते हैं।

शहर विधायक ने कहा कि बिजौली प्लांट या कंसल प्लांट से आॅक्सीजन दिलाकर उनकी विधानसभा क्षेत्र की जनता को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा शहर विधानसभा की स्थिति बहुत खराब है। लोगों को हॉस्पिटल में बेड नहीं मिल रहे हैं। आॅक्सीजन की बहुत किल्लत है। लोग घरों पर उपचार के लिए आॅक्सीजन सिलेंडर ढूंढ़ते फिर रहे हैं। जो समय से नहीं मिल पा रहे हैं।

कालाबाजारी और महंगे अधिक होने के कारण जरूरतमंद ले नहीं पा रहे हैं। शहर विधायक रफीक अंसारी ने डीएम के. बालाजी को बताया कि 15 दिन से अत्यधिक मौतें हो रही हैं। जिस कारण से कई कब्रिस्तानों में मिट्टी कम पड़ गई है। शव दफनाने में बहुत परेशानी हो रही है। डीएम से हजरत बाले मियां कब्रिस्तान, राजपुताना कब्रिस्तान, अंसारियान कब्रिस्तान अहमद नगर, लबेदरिया कब्रिस्तान और फतेहउल्लापुर टंकी के पीछे मलिक समाज कब्रिस्तान आदि में विधायक निधि से दी गई धनराशि से मिट्टी डलवाने की व्यवस्था आदेश करने की बात कही। जिस तरह से सपा विधायक ने पहल करके 50 लाख रुपये अपने विधायक निधि से दिये हैं।

क्या भाजपा विधायकों संगीत सोम, डा. सोमेन्द्र तोमर, सत्यवीर त्यागी, जितेन्द्र सतवाई, सत्य प्रकाश अग्रवाल अपनी विधायक निधि से कोरोना पीड़ितों की मदद के लिये आगे आएंगे।

आॅक्सीजन की कमी से लोग परेशान है और एक-एक सिलेंडर के लिये दिन रात सड़कों की खाक छाननी पड़ रही है ऐसे में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बन जाती है कि वो इस दिशा में पहल करें। अब देखने यह है कि भाजपाई भी इस पहल का हिस्से बनेंगे या नहीं। ये तो आने वाला वक्त ही बताए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img