जनवाणी ब्यूरो |
पटना: आज मंगलवार को बिहार 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। बीएसईबी ने इसकी घोषणा की है।बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान में आयुषी नंदन, कॉमर्स में सौम्या और कला संकाय में मोहद्दिसा ने परीक्षा को टॉप किया है। बिहार बोर्ड 12 वीं की परीक्षा के तीनों संकायों में लड़कियों ने ही बाजी मारी है।
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस बार भी परीक्षा पूरी तरह कदाचार रहित रही। कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किए गए थे जिनकी मदद से बिहार बोर्ड ने एक बार फिर से देश भर में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया।
इस साल राज्य में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में करीब 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। बीएसईबी इंटर 2023 की परीक्षा देने वाले कुल 13,04,586 छात्रों में से 10,51,948 सफल हुए हैं।
आर्ट्स में 82.74 फीसदी, साइंस स्ट्रीम में 83.93 विद्यार्थी, कॉमर्स में 93.35 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है। कॉमर्स में एक लड़का और एक लड़की एक से टॉपर रहे हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, इंटरमीडिएट के लिए रिजल्ट लिंक खोलें।
- रोल नंबर और/या अन्य पूछे गए विवरण दर्ज करें।
- लॉग इन करें और अपना रिजल्ट चेक करें।

