जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही धामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित मोर्चरी पर रखवा दिया।
मृतक की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से पहचान कृष्णवीर सिंह पुत्र नन्हें सिंह निवासी मियां वाला, डोईवाला देहरादून के रुप में हुई। लेकिन पूरी तरह से पहचान स्पष्ट न होने पर जब उनके मोबाइल की जांच की गयी तो उसमें श्री श्याम मंदिर धामपुर नाम से व्हाटस एप ग्रुप संचालित होना पाया। उसमें मिले नम्बर के आधार पर उनके परिजनों को सूचित कर दिया। मृतक पेशे से टीचर थे और उनकी धामपुर के जैतरा व तरकौली गांव में रिश्तेदारी थी। उधर इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

