जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: क्षेत्र के गांव कुलचाना के जंगल में देर रात्रि वन विभाग की टीम ने जंगल में पिंजरा लगाया था जहां आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया सुबह वन विभाग को सूचना मिलते ही मौके पर विभाग की टीम पहुंची और गुलदार को अपने कब्जे में लिया मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। गुलदार पिंजरे में कैद होने से किसानों व ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

