Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

बस की टक्कर से बाइक सवार बैंक मैनेजर व कर्मचारी की मौत

जनवाणी संवाददाता |

खरखौदा: मेरठ हापुड़ मार्ग पर रविवार देर रात धीरखेडा़ पुलिस चौकी के निकट बस की टक्कर से बाइक सवार बैंक मैनेजर व कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी भिजवाया। जनपद बिजनौर के थाना कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर निवासी शिवकुमार शर्मा उर्फ शिवा उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र पवन शर्मा व अंकित कुमार उम्र करीब 29 वर्ष पुत्र रामवीर हापुड़ से बाइक द्वारा रविवार देर रात मेरठ लौट रहे थे जैसे ही मेरठ हापुड़ मार्ग पर स्थित धीरखेड़ा पुलिस चौकी के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले आई और दोनों शवों को रात्री में शिनाख्त न होने पर अज्ञात में मोर्चरी भिजवाया। वही घटना की सोमवार सुबह जानकारी होते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन थाने पहुंचे और बस चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। वहीं पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पीएम को भेज दिया।

मृतक अंकित तीन बहनों में अकेला भाई

परिजनों के अनुसार मृतक अंकित उज्ज जीवन बैंक में कर्मचारी था जो संजू,रुबी,रश्मि तीन बहनों में अकेला भाई था। वही मृतक के भव्या तीन वर्ष व अक्षय उर्फ अक्षू डेढ वर्ष का बेटा है। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं मृतक शिवकुमार छत्तीसगढ़ में उज्ज जीवन बैंक में फिल्ड आफिसर के पद पर तैनात था। दोनों परिवारों में घटना की जानकारी होते ही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img