Tuesday, June 2, 2026
- Advertisement -

सड़कों पर बाइकर्स लुटेरे बेखौफ, पुलिस बेअसर

  • बलबंत नगर में ई-रिक्शा पर जा रही फैशन डिजाइनर से चेन लूटी, शास्त्रीनगर में महिला से चेन लूटी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सड़कों पर बाइक सवार लुटेरों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। दो दिनों में बाइकर्स गैंग ने चार महिलाओं को निशाना बनाते हुए चेन लूट ली। बदमाशों की इन हरकतों का पुलिस पर कोई असर नहीं हो रहा है। चौराहों पर पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के बजाय वसूली में लगी रहती है।

20 29

सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों के आने के बाद भी पुलिस अभी लुटेरों के करीब नहीं पहुंच पाई है। सोमवार को बलबंत नगर में ई रिक्शा से जा रही सीए की फैशन डिजाइनर पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली।

मेडिकल थानांतर्गत बलवंत नगर में चाटर्ड एकाउंटेंट अनुपम शर्मा रहते हैं। यहीं अनुपम शर्मा का आॅफिस है। आॅफिस के पास ही कालोनी में मकान है। सीए अनुपम की पत्नी रुचि शर्मा का बुटीक है और फैशन डिजायनर भी हैं। अनुपम शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर पत्नी रुचि ई रिक्शा से फूलबाग कालोनी से बलवंत नगर घर आ रही थी। जैसे ही रुचि ईरिक्शा से उतरी तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए।

युवकों ने महिला के गले में झपट्टा मारा और सोने का मंगलसूत्र जिसमें हीरे का पेंडेट पड़ा था लूटकर ले गए। महिला ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों को खोजने में जुट गई। बाइक चालक युवक ने हेलमेट लगाया था। पीछे जो युवक बैठा था उसका मुंह खुला था। दोनों लुटेरे मंगलसूत्र छीनकर भाग गए।

रविवार रात करीब आठ बजे मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार कम्युनिटी हॉल के बाहर पैदल जा रही एक महिला के साथ की। जागृति विहार सेक्टर छह निवासी इंदू पत्नी मनोज देहरादून से मायके आई हुई थी। वह रात आठ बजे के आसपास बेटी और मां पार्वती के साथ कम्युनिटी हॉल के बाहर आइसक्रीम खाने आई थी।

जब इंदू घर लौट रही थी तो सफेद रंग की अपाचे बाइक पर हेलमेट लगाये दो लुटेरे आये और उसके गले से चेन छीन ली। इंदू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां आ गए। लोगों ने लुटेरों का पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी और फरार हो गए।

दूसरी घटना अपाचे बाइक सवार लुटेरों ने सिविल लाइन क्षेत्र पांडव नगर में आर्मी जवान की पत्नी आरती के साथ की। आरती पति अरुण गर्ग के साथ पांडवनगर स्थित हनुमान मंदिर से घर लौट रहे थे। अपाचे बाइक सवार पीछे से आये और पिस्टल के बल पर आरती के गले से चेन लूट ली। अरुण ने विरोध किया तो उस पर पिस्टल तान दी और फरार हो गए।

19 32

घटना की जानकारी अरुण गर्ग ने फोन पर सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से जानकारी की। हेलमेट लगाये लुटेरों ने शहर की पुलिस को फिर से चुनौती देते हुए लगातार दो स्थानों पर लूट की वारदात की। पुलिस ने दोनों थाना क्षेत्र में चेकिंग कराई, लेकिन लुटेरे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाये।

तीसरी घटना शास्त्रीनगर के सेक्टर तीन स्थित महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी के घर के पास रहने वाले शिवकुमार की पत्नी से बाइक सवार दो लुटेरों ने दिनदहाडेÞ चेन लूट ली। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का किया प्रयास। बदमाश फायरिंग करके दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने नौचंदी थाने पर शिकायत की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। नौचंदी पुलिस ने लूट की घटना को छुपाने का प्रयास किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी समेत कई राज्यों में समय से पहले चुनाव की चर्चा तेज, जनगणना बनी वजह

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश और अगले वर्ष विधानसभा...

UP News: यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, दस प्रतिशत ईंधन अधिभार पर आयोग की रोक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने...

Salman Khan: सलमान खान ने उठाया कानूनी कदम! ‘काला हिरण’ टीम को भेजा नोटिस

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img