जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर की ओर से आयोजित भाईचारा सम्मेलन एतिहासिक के साथ साथ कई मामलों में अनुठा रहा है। जिलाध्यक्ष अली अदनान की अध्यक्षता एवं कुलदीप चिकारा के संचालन किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि रालोद राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के जनक पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह से चौधरी अजित सिंह और आज जयंत चौधरी ने हमेशा भाईचारा को कायम रखा है और जाति पाति के ऊपर उठकर काबिलियत को तरजीह देते रहे है। जबकि वर्तमान सरकारी पार्टी भाजपा ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया है इसलिए युवाओं किसानों के भविष्य को देखते हुए 2022 में इस सरकार को उखाड़ फेकना है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

