Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में सराबोर है। निर्माणकार्यों में भ्रष्टाचार हर दिन नए रिकार्ड बना रहा है। प्रदेश में सड़कों के निर्माण और गड्ढामुक्त सड़कों के नाम पर बजट का ऐसा बंदरबांट कभी नहीं हुआ था। इस सरकार में सड़क निर्माण की गुणवत्ता शून्य है।

निर्माण और निर्माण अनुरक्षण के नाम पर बजट की लूट हो रही है। इसी तरह से पिछले 6वर्षों से सड़कों के गड्ढामुक्त सड़क योजना में हजारों करोड़ रूपयें का बजट का बंदरबांट हो गया लेकिन सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हुई हैं। सरकार गड्ढामुक्त सड़क अभियान की तारीखें बढ़ाती रही, सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं कर पायी। आज भी प्रदेश की सड़के गड्ढों से भरी पड़ी है, जिससे हर रोज दुर्घटनाओं में लोगों की जानें जा रही है।

प्रदेश की सड़कों का हाल छोड़िए राजधानी लखनऊ की सड़कों की हालत भी खस्ता है। सरकार लखनऊ की सड़कों को भी ठीक नहीं कर पा रही है। सड़कें टूटी हैं, गड्ढे हैं। विक्रमादित्य मार्ग पर जहां माननीय न्यायाधीश, मुख्य सचिव और कई मंत्री रहते है, उस सड़क का भी बुरा हाल है। विभागीय निर्माणकार्यों के चलते खुदाई से सड़कें ऊंची नीची बनाकर छोड़ दी गई, जिसमें चलने पर गाड़ी झूले का अहसास कराती है। यही हाल लखनऊ की अन्य सड़कों का भी है।

जिलों में तो सड़क निर्माणकार्य में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। सड़क व अन्य निर्माणकार्यों में हो रहे घपले-घोटालों पर रोक लगाने के बजाय सरकार के मंत्री अपने नाम की पट्टिका लगाकर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे हैं।

पीलीभीत में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क को लोगों ने हाथ से उखाड़ दिया। इससे पहले भी कई जगहों पर घटिया और फर्जी निर्माण की खबरे आ चुकी है।

बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण को सभी ने देखा है। किस तरह प्रधानमंत्री जी के उद्घाटन के दूसरे ही दिन एक्सप्रेस-वे टूट गया। इस निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की जांच आवश्यक है। इसी तरह भाजपा सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में भी मानकों के विरुद्ध कार्य कर गुणवत्ता को बर्बाद किया है।


भारत रत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि आज सादगी के साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

अखिलेश यादव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को सादर नमन करते हुए अपने बयान में उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतरत्न से सम्मानित, लौहपुरूष बताते हुए कहा है कि जब ब्रिटिश सरकार की कूटनीति के चलते नव स्वतंत्र भारत के टुकड़ों में बंटने की आशंका थी, तब सरदार पटेल ने 562 देशी रियासतों को मिलाकर एक संगठित भारत की संरचना के लिए अथक प्रयास किया था। उनका यह योगदान हमेशा याद रहेगा।
इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, रामबृक्ष सिंह यादव (सभी पूर्व विधान परिषद सदस्य), डॉ0 आशुतोष वर्मा, मिठाई लाल भारती, राज नारायण बिन्द, सर्वेश अम्बेडकर, के.के. श्रीवास्तव, डॉ0 हरिश्चन्द्र, मनोज वर्मा, रामनिहोर, दिव्यांशपति त्रिपाठी एडवोकेट, गौरव यादव, बख्तियार अहमद खान, देवेश शाक्य, हाजी उवैश, संजय सरोज, इंद्रपाल यादव, डॉ0 रामसुमेर भारती, किरन पाण्डेय, अपर्णा सिंह आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत, कई लोग घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सोमवार-मंगलवार की...

Saharanpur News: भाजपा को हराने के लिए गठबंधन ही सबसे बड़ा विकल्प : मुज्तबा एडवोकेट

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग...

Petrol Diesel Rate: महंगाई की मार, दिल्ली-NCR में बढ़े CNG के दाम, आम जनता परेशान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मध्य-पूर्व में जारी संकट के...
spot_imgspot_img