Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार संविधान में दिए जनता के अधिकारों को छीन रही: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार संविधान में दिए गए जनता के अधिकारों को छीन रही है। भाजपा निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेच रही है। जब सब कुछ निजी हाथों में चला जाएगा तो बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा संविधान में दिया गया हक, सम्मान और आरक्षण कैसे मिलेगा? मंडल कमीशन के अनुसार नौकरियां कैसे मिलेंगी? जब तक भाजपा सरकार सत्ता में है। बाबा साहब का संविधान सुरक्षित नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा शासन में देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। भाजपा सरकार में पिछड़ों, दलितों, गरीबों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है। सत्ता संरक्षित अपराधी गरीबों के साथ अन्याय और अत्याचार कर रहे है। पुलिस झूठे और फर्जी एनकाउन्टर कर रही है। किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है। प्रदेश और देश की जनता बदलाव चाहती है।

यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी बहुत बढ़ गयी है। किसानों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। डीजल, पेट्रोल से लेकर खाने पीने की चीजें और दवाओं के दाम बढ़ गये हैं। किसानों और आम जनता को लूटा जा रहा है। किसानों का गेहूं अब निजी कम्पनियां खरीद रही है। ये कम्पनियां किसानों से गेंहू सस्ते में खरीद कर जनता को महंगा आटा बेचेंगी। मुनाफा निजी कम्पनियों को हो रहा है, इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

भाजपा सरकार समाज को बांट रही है। असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए फर्जी एनकाउन्टर कर रही है। अपनी कुर्सी, पद बचाने के लिए भाजपा सरकार में अधिकारियों ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया हैं। अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।

यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मिट्टी में मिलाने की बात करते हैं। क्या बलिया में नौजवान छात्र की पीट-पीट कर हत्या करने वाले अपने स्वजातीय अपराधियों को भी मिट्टी में मिलाएंगे? क्या कानपुर देहात में मां-बेटी को जलाने वाले आरोपियों को मिट्टी में मिलाएंगे?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव देखकर राजनीतिक फायदे के लिए समाज को बांटने का कार्य कर रही हैं। भाजपा सरकार के संरक्षण में फर्जी एनकाउन्टर हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश फर्जी एनकाउन्टर का उत्तम प्रदेश बन गया है। भाजपा सरकार हर स्तर पर लोगों के साथ भेदभाव कर रही है।

मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी का मजबूत संगठन है। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में पूरी ताकत से विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img