जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: भाजपा के जिला मंत्री एवं दलित नेता दीपक भारती ने गुरुवार को नगर स्थित अर्बन पीएचसी पट्टी चौधरान में स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क व सैनेटाईजर वितरण किये। इस अवसर पर दीपक भारती ने कहा कि कोरोना की इस जंग में स्वास्थ्य कर्मियों का बड़ा ही योगदान है।
महामारी के दौर में स्वास्थ्य कर्मी हरदम खड़े मिले।उन्होंने कहा कि अब मास्क का प्रयोग अति आवश्यक हो गया है। इसीलिए वह लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि मास्क पहनें, दूरी रखें, बार-बार साबुन से हाथ धोएं, जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, फार्मासिस्ट राजीव कुमार, एएनएम वैशाली, गुड़िया शर्मा, प्रियंका शर्मा, अनिता, लवी मौजूद रहे।

