Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बांदी संजय बोले-अगर कुछ गलत किया है तो एक्शन ले पुलिस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में छात्र की पिटाई के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बांदी संजय के बेटे भागीरथ साई का नाम सामने आने के बाद मामले में राजनीति बढ़ गई है।

मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा है। अब इसे लेकर बांदी संजय ने सख्त लहजा इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा है कि अगर उनका बेटा दोषी है तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त एक्शन ले।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बांदी संजय ने कहा

तेलंगाना भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बांदी संजय ने कहा है कि उनके बेटे ने पुलिस के सामने खुद ही सरेंडर कर दिया। अगर उसने कुछ भी गलत किया है तो पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले संजय ने कहा था कि राजनीति के तहत उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि मामले पर पूरी राजनीति मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के इशारे पर हो रही है है।

उन्होंने कहा कि छात्र लड़ते हैं और बाद में समझौता कर लेते हैं लेकिन बच्चों को राजनीति से दूर रखना चाहिए। संजय कुमार ने आरोप लगाया कि सीएम चंद्रशेखर राव के कहने पर ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बचाव में एक वीडियो भी शेयर किया

इसके साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ओर से बेटे के बचाव में एक वीडियो भी शेयर किया गया था। इसमें पीड़ित युवक श्रीराम यह बात स्वीकार कर रहा है कि उसने लड़की से बदतमीजी की, जिसके चलते उसकी पिटाई हुई।

श्रीराम ने लड़की को आपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज भेजा था। जिस पर लड़की की बहन ने अपनी क्लास में पढ़ने वाले भगीरथ से इसकी शिकायत की थी। श्रीराम का ये भी कहना है कि यह मामला दो माह पुराना है और अब दोनों के बीच समझौता भी हो गया है।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img