Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

ब्लाइंड मर्डर केस की सुलझी गुत्थी दो गिरफ्तार दो फरार

  • दस दिन पूर्व थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव वैट नहर की घटना

हापुड़ संवाददाता

हापुड़ : एसओजी व सिम्भावली पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी आखिरकार सुलझा ही दी है। पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को एसपी दीपक भूकर ने जानकारी देते हुए बताया कि दस दिन पूर्व पुलिस को सूचना मिली कि गांव वैट नहर के पास युवक का गोली लगा शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगा युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

मृतक युवक की पहचान बाबूराम पुत्र ओमप्रकाश निवासी अमरोहा के रूप में हुई थी। गुरुवार की देर रात को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी विशाल और प्रदीप फौजी अभी फरार चल रहे है।

जिन्हें पकड़ने के लिए दो टीम बनाई गई है। पकड़े गए आरोपी अनुज कुमार पुत्र इंद्रपाल सिंह गांव बोन्ड्रा, संदीप कुमार पुत्र अजीत सिंह गांव बाहपुर जनपद बुलंदशहर है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज से खुला केस- एसपी दीपक भूकर ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर केस में सीसीटीवी ने अहम भूमिका निभाई है। आरोपियों ने शराब पीकर मोटरसाइकिल से रेस लगानी शुरू कर दी थी।

लेकिन साइड नही मिलने पर फौजी प्रदीप ने पांच गोली दागकर युवक की हत्या कर दी थी। सीसीटीवी में दो मोटरसाइकिल रेस करती हुई दिखाई दी थी। जिनका सुराग लगाकर मर्डर केस खुल गया। जिसमें सीसीटीवी ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।

चारों आरोपी थे नशे में- एसपी ने बताया कि चारों आरोपी शराब के नशे में धुत थे। फौजी प्रदीप छुट्टी पर घर आया हुआ था। छुट्टी बढ़ाने के लिए गढ़ में गया ताकि किसी की चिता पर फोटो खिंचवा कर छुट्टी और बढाई जा सके।

मुख्य आरोपी प्रदीप फौजी है। जोकि गांव उदयपुर का रहने वाला है। साइड नही मिलने पर फौजी ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी थी,और आरोपी फरार हो गए थे।

परिवार के साथ भाग गया कश्मीर- दीपक भूकर ने बताया कि घटना के बाद फौजी अपने परिवार के साथ कश्मीर भाग गया था। फौजी को पकड़ने के लिए दो टीम बनाई गई है। फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img