Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

कोविड-19 की चपेट में बॉलीवुड: इन सितारों को भी हुआ कोरोना संक्रमण

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महामारी की दूसरी लहर के बाद कई राज्यों में काफी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी कोविड-19 का कुप्रभाव बढ़ता जा रहा है। सेलेब्स लगातार इस महामारी के शिकार हो रहे हैं।

बीते समय अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और वह होम क्वारंटीन हैं। अब ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में उनकी अभिनेत्री रहीं भूमि पेडनेकर कोविड 19 की चपेट में आ गई हैं। इसके अलावा ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के अभिनेता विक्की कौशल भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा है ‘आज मुझमें कोविड 19 के हल्के लक्षण मिले हैं। लेकिन मैं ठीक महसूस कर रही हूं और खुद को आइसोलेट कर लिया है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य जानकारों की तरफ से दिए गए दिशा निर्देशों को मैं फॉलो कर रही हूं। अगर आप मेरे संपर्क में आए हैं तो कृपया जल्द जांच करवा लें। मैं स्टीम, विटामिन सी और खानपान का ध्यान रख रही हूं।’

वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने भी इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अभिनेता ने लिखा ‘हर तरह की सावधानी और ख्याल के बावजूद दुर्भाग्यवश मैं कोरोना पॉटिजिव हो गया हूं।’

अभिनेता ने आगे लिखा ‘मैं सभी जरूरी दिशा निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मैं होम क्वारंटीन हूं और अपने चिकित्सकों द्वारा दी गई दवाइयां ले रहा हूं। मैं आग्रह करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वो शीघ्र ही अपना टेस्ट करवा लें। अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें।’

बता दें कि इससे पहले भी कई सेलेब्स को कोरोना ने अपना शिकार बनाया है। अभी हाल ही में अक्षय कुमार ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्हें सेंट्रल मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इसकी जानकारी अक्षय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। अक्षय ने लिखा था- आपकी दुआओं का असर दिख रहा है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन कुछ मेडिकल कारणों से मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। जल्द घर लौटूंगा। ध्यान रखें।’

‘भाभीजी घर पर हैं’ में अपनी चुलबुली हरकतों से दर्शकों का मन मोहने वाली शुभांगी अत्रे भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इसके साथ ही वे कोरोना को लेकर सावधानियां बरत रही हैं।

दक्षिण में तमिल सिनेमा उद्योग के लोकप्रिय निर्माता एस शशिकांत भी कोरोना के शिकार हो गए हैं। उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। संपर्क में आए लोगों से अपनी-अपनी जांच करवाने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि कल शाम उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। मैं चौंक गया क्योंकि सभी तरह की सावधानी बरत रहा था।

टीवी अभिनेत्री नारायणी शास्त्री भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वह चिकित्सकों की सलाह पर ध्यान दवाइयां ले रही हैं और फिलहाल घर पर क्वारंटीन हैं। इसके तुरंत बाद ही सेट पर मौजूद सभी कलाकारों और चालक दल को आइसोलेट कर दिया गया है। सेट को सैनिटाइज करवाने के लिए बीएमसी को सूचित किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img