Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

भाजपा में ऊधम सिंह की एंट्री पर ब्रेक, बैकफुट पर विधायक

  • ज्वाइन कराने नहीं पहुंचे भाजपा विधायक, ऐन वक्त में काटी कन्नी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सरूरपुर अपराधियों के एनकाउंटर को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि भले ही सख्त प्रशासक की हो, लेकिन उनकी इस छवि को भाजपा नेता ही पलीता लगाने में लगे हैं। यही नहीं, वेस्ट यूपी के टॉप अपराधी ऊधम सिंह से भाजपा की नजदीकियां उजागर हो गई हैं।

ऊधम की शनिवार को भाजपा में एंट्री थी। इसके लिए टेंट लगाकर बड़ा आयोजन भी किया गया था, लेकिन ऐन वक्त पर किरकिरी से बचने के लिए भाजपा विधायक जितेन्द्र सतवाई ने यू-टर्न ले लिया।

भाजपा विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, जिसके बाद ऊधम व उसके परिजनों ने कहा कि विधायक किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए हैं, भाजपा में ज्वाइनिंग का फिर कार्यक्रम रखा जाएगा।

हाल में बहराइच जेल से छूटकर पैतृक कस्बा करनावल में पहुंचे ऊधम के भाजपा में ज्वाइनिंग की खबर आयी थी। इसकी शनिवार को तमाम तैयारियां की गई।

बड़ी तागात में लोगों को ऊधम ने अपने आवास पर आमंत्रित किया था। मीडिया का भी उनके आवास पर जमावड़ा लगा था, लेकिन बाद में मीडिया के सामने ऊधम सिंह रूबरू हुए और बोले कि भाजपा विधायक जितेन्द्र सतवाई उनकी भाजपा में एंट्री करा रहे थे, उनसे फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद ही यह कार्यक्रम रखा गया था।

अब विधायक किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए हैं, फिर से भाजपा में एंट्री का कार्यक्रम रखा जाएगा। उधर, सिवालखास के भाजपा विधायक जितेन्द्र सतवाई ने ‘जनवाणी’ को फोन से बताया कि यह फर्जी मामला हैं। उनकी ऊधम सिंह से फोन पर कोई बातचीत नहीं हुई, मेरे फोन की कॉल डिटेल निकलवा सकते हैं।

न बात हुई और नहीं भविष्य में करूंगा। फिर भाजपा में ज्वाइनिंग संगठन के स्तर पर होती हैं, विधायक के स्तर पर कहीं नहीं होती। इस पूरे घटनाक्रम से भाजपा विधायक जितेन्द्र सतवाई ने अपना पल्ला तो झाड़ लिया, लेकिन ऊधम की जो वीडियो वायरल हो रही हैं, उसमें भी विधायक के माध्यम से भाजपा में एंट्री करने की बात ऊधम कर रहा हैं।

इस पूरे मामले से भाजपा की जो छवि अपराधियों के खिलाफ बनी थी, उसको झटका लगा है। एक तरफ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी को अपराध मुक्त करने का दावा कर रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर भाजपा विधायक के एक टॉप अपराधी को भाजपा में एंट्री कराने का जो प्रकरण चला, उससे बड़ा झटका लगा है।

भाजपा इस पूरे मामले में बैकफुट पर आ गया हैं। हालांकि ऊधम की पत्नी चेयरपर्सन पुष्पा देवी व उनकी माता पूर्व चेयरपर्सन सुमित्रा देवी ने साफ कर दिया कि तीन साल पहले उनका परिवार भाजपा ज्वाइन कर चुका हैं, उनको तो एंट्री के लिए केवल फॉर्मेलिटी करनी थी।

इसके लिए उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन से बातचीत जारी है और शीघ्र ही कार्यक्रम का आयोजन करके पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img