Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

लौटी रौनक, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 278.98 अंक या 0.48 फीसदी के लाभ के साथ 58,769.91 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.80 अंकों (0.42 फीसदी) की तेजी के साथ 17,470.70 के स्तर पर खुला। मालूम हो कि पिछले सत्र में बाजार में जोरदार गिरावट आई थी और इससे इक्विटी निवेशकों को 3.78 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

बीएसई का बाजार पूंजीकरण घटकर 255.18 लाख करोड़ रुपये हो गया था। यानी उन्हें प्रति मिनट 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 710 अंक या 1.21 फीसदी चढ़ा था। गुरुवार को यह पहली बार 59,000 अंक के स्तर पर पहुंचा था।

इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा

इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले पर रहेगी। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों से भी घरेलू बाजार की दिशा तय होगी।

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन, बजाज ऑटो, एम एंड एम, एनटीपीसी, आईटीसी, रिलायंस, एल एंड टी, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, सन फार्मा और डॉक्टर रेड्डी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 3.24 अंक (0.01 फीसदी) ऊपर 58494.17 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 56.10 अंक (0.32 फीसदी) ऊपर 17453.00 पर था।

सोमवार को लाल निशान पर खुले थे सेंसेक्स-निफ्टी 

सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 352.16 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58,663.73 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 126.40 अंकों (0.72 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,458.80 के स्तर पर खुला था।

पिछले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 524.96 अंकों (0.89 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,490.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 188.25 अंकों (1.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,396.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img