Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कैंची घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

  • हमलावरों ने घायल कारीगर को दुर्घटना बताकर कराया प्राइवेट अस्पताल में भर्ती
  • पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र श्याम नगर निवासी एक युवक की ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित एक कैंची के कारखाने में काम कर रहे कारीगर की कैंची घोंपकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घायल कारीगर को एक्सीडेंट बताकर प्राइवेट अस्पताल भर्ती करा दिया।

अस्पताल में कारीगर की मौत होने पर परिजन उसे हादसा मानते हुए घर ले गए, लेकिन अन्य कारीगरों ने जब परिजनों को बताया कि यह हादसा नहीं है। कारखाने में कैंची से दानिश पर हमला हुआ था। परिजनों ने तब ब्रह्मपुरी पुलिस की घटना की जानकारी दी। उधर, पूरी घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

15 36

लिसाड़ी गेट क्षेत्र श्याम नगर गली नंबर-4 निवासी दानिश ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र काले जादू वाली गली में एक कैंची के कारखाने में कारीगर के तौर पर काम करता था। बुधवार की रात दानिश मशीन पर कैंची बनाने का काम कर रहा था। किसी बात पर उसकी अन्य कारीगर से कहासुनी हो गई। दानिश ने अपनी सीट से उठकर बराबर में बैठे कारीगर के साथ मारपीट कर दी। इस बीच अन्य कारीगर ने भी मारपीट के दौरान उसके सीने में कैंची घोंप दी।

कारखाने में काम करने वाले अन्य कारीगरों ने दोनों को छुड़ाया, लेकिन जब दानिश के सीने को खून में लथपथ देखा तो कारखाने में अन्य कारीगरों ने उसे टीपी नगर स्थित सांई हॉस्पिटल में घायलावस्था में भर्ती कराते हुए परिजनों को हादसे में घायल होने की बात कहते हुए सूचना दे दी। परिजन सूचना के बाद सांई हॉस्पिटल पहुंचे। लेकिन तब तक दानिश ने दम तोड़ दिया। परिजन दानिश के शव को लेकर घर पहुंच गए।

17 33

इस बीच कारखाने के अन्य कारीगर भी रात में दानिश के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दानिश की मौत एक्सीडेंट से नहीं हुई। दानिश को कारखाने में एक अन्य कारीगर ने झगड़े के दौरान सीने में कैंची घोंप दी थी। जिसकी वजह से वह घायल हो गया था। परिजनों ने हंगामा करते हुए थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को जानकारी दी। लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की।

घटनास्थल ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के होने पर पुलिस ने परिजनों से ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को तहरीर देने के लिए कहा। परिजनों ने थाना ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना दी। ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी की। परिजनों ने ब्रह्मपुरी पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img