Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

पलिस ने बुलट सवार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • आरोपियों के पास से मादक पदार्थ डोडा पोस्त हुए बरामद

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: नशीले पदार्थ की तस्करी रोकथाम एवं धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना पलिस ने बुलट सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद हुआ जिसे मध्यप्रदेश से लाकर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।

झिंझाना थाना प्रभारी हरीश राजपूत, उपनिरीक्षक अनूप कुमार एवं दिग्विजय सिंह ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर मेरठ-करनाल हाईवे के वेदखेडी मोड से बुलट सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनकी तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पुलिस ने लगभग 20 किलो नशीला पदार्थ डोडापोस्त बरामद किया है। पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम आशीष पुत्र रणवीर, उपेन्द्र पुत्र कदम सिंह निवासी गांव लपराना, इमरान पुत्र गुलबशाह निवासी केरटू बताया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह डोडा पोस्त को मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाते हैं और क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img