Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

उपचुनाव परिणाम 2022, चार सीटों पर भाजपा आगे, तेलंगाना में कड़ी टक्कर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार, हरियाणा, यूपी व महाराष्ट्र समेत छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है, इसके थोड़ी देर बाद ईवीएम के जरिए पड़े वोटों की गिनती शुरू होगी। ये चुनाव भाजपा के अलावा बिहार में महागठबंधन के लिए एक परीक्षा की तरह हैं।

12:06 PM, 06-NOV-2022
तेलंगाना में कड़ी टक्कर
तेलंगाना में भाजपा और टीआरएस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। यहां टीआरएस प्रत्याशी मात्र 714 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:46 AM, 06-NOV-2022
चुनाव औपचारिक थे, मेरी जीत पक्की: नीलम देवी
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार नीलम देवी ने कहा है कि मेरी जीत शुरुआत से पक्की थी। चुनाव महज औपचारिकता थे। उन्होंने कहा कि यहां के लोग किसी लालच में नहीं आने वाले हैं।

11:29 AM, 06-NOV-2022
चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे

बिहार
मोकामा – राजद आगे
गोपालगंज- भाजपा आगे

हरियाणा
आदमपुर- भाजपा आगे

उत्तर प्रदेश
गोला गोकर्णनाथ- भाजपा आगे

तेलंगाना
मुनुगोडे – टीआरएस आगे

ओडिशा
धामनगर- भाजपा आगे

महाराष्ट्र
अंधेरी ईस्ट- शिवसेना(उद्धव गुट) आगे

10:50 AM, 06-NOV-2022
किन राज्यों की किन सीटों पर आएंगे नतीजे

बिहार- मोकामा और गोपालगंज

यूपी- गोला गोकर्णनाथ

ओडिशा- धामनगर

तेलंगाना- मुनुगोडे

महाराष्ट्र- अंधेरी ईस्ट

हरियाणा- आदमपुर

10:43 AM, 06-NOV-2022
तेलंगाना में टीआरएस प्रत्याशी आगे
तेलंगाना की मुनुगोडे विधानसभा सीट पर सत्तारूढ़ टीआरएस को बढ़त मिलती दिख रही है। पहले चरण की मतगणना में टीआरएस प्रत्याशी को 6,096 वोट मिले हैं, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी को को 4,904 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।

10:41 AM, 06-NOV-2022
भाजपा को तीन सीटों पर बढ़त
उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को तीन सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। इसमें उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट, हरियाणा के आदमपुर और ओडिशा की धामनगर में भाजपा प्रत्याशी शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं।

10:08 AM, 06-NOV-2022
बिहार की मोकामा सीट पर राजद को बड़ी बढ़त
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी नीलम देवी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। छठे चरण की मतगणना के बाद नीलम देवी को 22,756 तो वहीं भाजपा की सोनम देवी को 15,032 वोट मिले हैं।

10:06 AM, 06-NOV-2022
हरियाणा: भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई आगे
हरियाणा की अदमपुर विधानसभा सीट पर हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। अभी तक यहां भाजपा प्रत्याशी भव्य विश्नोइ्र को 6399 वोट मिले हैं, तो कांग्रेस के जय प्रकाश को 3567 वोट मिले हैं।

 

09:35 AM, 06-NOV-2022
महाराष्ट्र: उद्धव गुट की ऋतुजा लटके चल रहीं आगे
महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर भी उद्धव गुट की उम्मीदवार ऋतुजा लटके आगे चल रही हैं। अभी तक उन्हें 4277 वोट मिल चुके हैं।

51 1

09:33 AM, 06-NOV-2022
यूपी में भाजपा आगे
उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी आगे चल रहे हैं तो वहीं सपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं।

09:26 AM, 06-NOV-2022
बिहार: गोपालगंज सीट से राजद को बढ़त
बिहार की मोकामा व गोपालगंज विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। गोपालगंज सीट से राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता 2713 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं मोकामा में भी राजद उम्मीदवार को बढ़त मिलती दिख रही है।

50 1

08:36 AM, 06-NOV-2022
बिहार में महागठबंधन की परीक्षा
बिहार की मोकामा व गोपालगंज सीट पर हुए उपचुनाव महागठबंधन के लिए कड़ी परीक्षा की तरह है। भाजपा के अलग होकर नीतीश व तेजस्वी की जोड़ी के लिए ये चुनाव आगे का रास्ता तय करेंगे।

08:23 AM, 06-NOV-2022
तेलंगाना: मुनुगोडु सीट पर वोटों की गिनती शुरू
तेलंगाना की मुनुगोडु सीट पर भी वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मतगणना स्थल के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है।

49 2

08:16 AM, 06-NOV-2022
एक बार फिर मनाएंगे दिवाली: भव्य बिश्नोई
हरियाणा की आदमपुर सीट पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बीच भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई का कहना है कि यह चुनाव जीत या हार के लिए नहीं है। यह चुनाव जीत के अंतर को लेकर है। मुझे आदमपुर के लोगों का शुरू से ही आशीर्वाद मिला है। विश्वास है कि यहां के लोग एक बार फिर दिवाली मनाएंगे।

08:04 AM, 06-NOV-2022
चार सीटों पर भाजपा को बढ़त, तेलंगाना में टक्कर
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। आज शाम तक इन सभी सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे जारी होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img