Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

ग्रीन बेल्ट बनने से पहले ही कब्जा

  • अवैध रूप से बना दी गई पार्किंग, नगर निगम ने चलाया था अभियान, फिर हो गया कब्जा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम ने जो जमीन सौंदर्यीकरण कर ग्रीन बेल्ट बनाने के लिये कब्जामुक्त कराई थी। वहां लोगों ने फिर से कब्जा कर लिया है। तेजगढ़ी से लेकर हापुड़ चुंगी तक बनाई गई ग्रीन बेल्ट पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। कुछ लोगों ने यहां क्यारियां बना ली हैं तो कुछ ने से पार्किंग स्थल बना दिया है। हालांकि नगर निगम की ओर से यहां दिन रात कार्य किया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर लोगों ने इस पर फिर से कब्जा कर लिया है।

नगर निगम की ओर से तेजगढ़ी से लेकर हापुड़ चुंगी तक ग्रीन बेल्ट का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम ने यहां बीते माह अभियान चलाकर ग्रीन बेल्ट से लोगों का कब्जा हटाया था। यहां पर लोगों ने ग्रीन बेल्ट की जमीन पर ही वाहन खड़े कर लिये थे। दुकानें लगाकर यहां धंधा शुरू कर दिया था। अब उस कब्जे को हटाये हुए एक माह से अधिक का समय बीत गया है। जिसके चलते लोगों ने एक बार फिर से यहां कब्जा कर लिया है।

पीवीएस के सामने और सुकून के पास ग्रीन बेल्ट पर कब्जा

पीवीएस के ठीक सामने ही लोगों ने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर यहां पार्किंग शुरू कर रखी है। पुलिस चौकी नजदीक होने के बावजूद यहां कब्जा कर लिया गया है। कई बार अधिकारियों ने यहां से कब्जा हटाया था, लेकिन इसके बावजूद यहां फिर से कब्जा हो गया है। इसी प्रकार से यहीं पर बालाजी लाइट्स के पास भी लोगों ने अपने वाहन ग्रीन बेल्ट में खड़े कर लिये हैं। इसके अलावा यहां पास ही के लोगों ने ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कब्जा कर यहां पर क्यारियां आदि बनाकर फिर से जमीन पर कब्जा कर लिया है।

उधर, सुकून ब्यूटी पार्लर ने भी पार्लर के ठीक सामने ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कब्जा कर यहां पर वाहन खड़े करना शुरू कर दिया है। यहां 15 से 20 वाहन हमेशा खड़े रहते हैं। यहां पास में ही ग्रीन बेल्ट के चारोें ओर रैलिंग लगाये जाने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी यहां चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें यहां कब्जा तक नहीं दिखाई दे रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img