Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

घोटालेबाज राशन डीलर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

  • डीएम के आदेश पर जांच के बाद हुई कार्रवाई, महलवाला की महिला ने सीएम पोर्टल पर की थी शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: महलवाला के उचित दर विक्रेता पर ई-पाश मशीन में अंगूठे लगवाकर राशन न देने, घटतौली निर्धारित यूनिटों से कम राशन देने और सरकारी राशन की कालाबाजारी के आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारी ने डीएम आदेश पर राशन विक्रेता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। किठौर के महलवाला निवासी अनीता ने 16 अगस्त को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बताया था कि राशन डीलर अरविंद कुमार पिछले तीन महीने से ई-पाश मशीन पर उससे अंगूठा लगवाकर राशन नही देता। डीएम ने जांच कराई तो सच्चाई सामने आ गई।

27 अगस्त को महलवाला की प्राइमरी पाठशाला में ग्राम प्रधान चमनसिंह की मौजूदगी में हुई जांच के दौरान शशि पत्नी लीलू, सविता पत्नी सत्यवीर, सरिता पत्नी पवन, रामो पत्नी रामकुमार, शबीला पत्नी जहीर, शहनाज पत्नी रिजवान समेत 25 कार्डधारक उपस्थित हुए। जिन्होंने लिखित बयान दिए कि राशन डीलर अरविंद मेरठ के जागृति विहार में रहता है। राशन वितरण के लिए गांव के मुनेश को लेकर महीने सिर्फ तीन दिन दुकान खोलता है। बताया कि अगस्त माह के राशन वितरण के लिए ई-पाश मशीन में उनके अंगूठे तो लगवा लिए, लेकिन राशन नही दिया।

उपभोक्ताओं ने डीलर पर दर्ज यूनिटों से कम राशन देने, घटतौली करने, कई-कई महीने तक राशन न देने और राशन की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों की शिकायत सुन जांचाधिकारी राशन की दुकान पर पहुंचे तो दुकान बंद मिली। बताया कि 19 सितंबर को डीलर अरविंद को गांव बुलाकर स्टोक एवं वितरण रजिस्टर जांच का प्रयास किया तो उसने दुकान की चाबी व रजिस्टर मेरठ स्थित घर पर होने की बात कही।

बहरहाल जांचाधिकारी ने अक्तूबर में जांच की तो अरविंद की दुकान में 21.50 कुंतल गेहूं-चावल और तीन कुंतल चीनी कम पाई गई। जिसकी अरविंद ने कालाबाजारी कर दी। ग्रामीणों के आरोप सही पाते हुए जांचाधिकारी ने डीएम दीपक मीणा के आदेश पर मंगलवार को आरोपी डीलर के विरुद्ध सरकारी राशन की कालाबाजारी और आवश्यक वस्तु विक्रय एवं वितरण अधिनियम के उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पिलौना में दिल्ली पुलिस के दारोगा से बदसलूकी

फलावदा: कोर्ट के आदेश पर आरोपी के घर नोटिस चस्पा करने आए दिल्ली पुलिस के दारोगा के साथ पिलौना गांव में बदसलूकी कर दी गई। दारोगा द्वारा पीआरवी को कॉल किए जाने पर पुलिस आरोपी के पिता को उठा ले गई। दिल्ली पुलिस का एक एएसआई शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे फलावदा थाने में आमद दर्ज कराकर अपने साथ थाने से एक होमगार्ड अतीक रिजवी को लेकर क्षेत्र के ग्राम पिलौना पहुंचा था।

बताया गया है कि वह कोर्ट से पिलौना निवासी अजीत के पुत्र के खिलाफ जारी चेक बाउंस होने के मुकदमे का नोटिस लेकर तामील के लिए गांव पिलौना उसके आवास पर पहुंचा था। दिल्ली पुलिस के दारोगा ने बताया कि आरोपी के परिजनों द्वारा नोटिस चस्पा करने का विरोध करते हुए उसके बदसलूकी की गई। मजबूर होकर दारोगा ने डायल 112 पर फोन करके मदद मांगी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी के पिता को थाने ले आई। आरोपी के पिता ने बताया कि उसका बेटा मेरठ रहता है तथा उन्होंने कई वर्ष से उसे बेदखल कर रखा है। थाना प्रभारी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img