- मकान में ताला लगाकर पत्नी के साथ ससुराल गया था पीड़ित
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: मेरठ-करनाल हाइवे के गाड़ीवाला चौराहा के पास अहसान पुत्र शौकीन का मकान है। अहसान रविवार को अपनी दिव्यांग पत्नी राशिदा के साथ अपनी ससुराल कैराना गया था जबकि मकान में ताले लगे हुए थे। सोमवार को को जब अहसान अपने बच्चों के साथ घर पहुंचा तो मकान का ताला टूटा हुआ था और अलमारी व संदूक का सामान भी बिखरा पड़ा था। जबकि संदूक व अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थी। चोरी की घटना से पीड़ित के पैर तले से जमीन खिसक गई।
सूचना पर थाना पुलिस वहां पहुंची और घटना का जायजा लिया। पीड़ित अहसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

