- एनएचएआई के परियोजना निदेशक समेत तीन को नोटिस
- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक से नदारद ही मिलों के जीएम
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति जानते हुए एनएसएआई इकाई बागपत के परियोजना निदेशक, चीनी मिलों के महाप्रबंधक एवं अन्य की अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, आगामी बैठक में एआरएम रोडवेज, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता, जिला पंचायत, अधिशासी अधिकारियों को प्रतिभाग कराया जाएं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट, स्पीड ब्रेकर व संकेतक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, पुराने ब्लैक स्पॉट का सर्वे करने और नये ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करने के निर्देश एआरटीओ, यातायात प्रभारी, एनएचएआई के अधिकारियों को दिए ताकि रोड एक्सीडेंट पर नियंत्रण लगे।
बैठक में सदस्य सचिव के रूप में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, एआरटीओ रोहित राजपूत, यातायात प्रभारी, संजय राणा आदि मौजूद रहे।

