Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

पेट्रोल पंप के कैशियर को गन प्वाइंट पर लेकर नगदी लूटी

  • एसपी आवास के निकट दिया घटना को अंजाम
  • स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आए थे दो बदमाश

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पानीपत-खटीमा हाइवे पर दिनदहाडे ही पेट्रोल पंप पर कार्यालय में बैठे कैशियर और उसके सहयोगी को हथियारों की नोक पर बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों रुपयों की नगदी लूट ली। पेट्रोल पंप उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व आईजी के परिवार का है।

सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस उपाधीक्षक समेत कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सीसी टीवी कैमरों की फुटेज की छानबीन के साथ ही कई प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।

शामली कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर पूर्व आईजी विजय गर्ग के परिवार के राजकुमार गर्ग का पेट्रोल पंप है। सोमवार की दोपहर बाद पेट्रोल पंप पर बने कार्यालय में कैशियर हिमांशु पुत्र सोमदत्त शर्मा व प्रदीप पुत्र माताप्रसाद बैठे अपना कार्य कर रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान स्पलेंडर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे।

उनमें से एक युवक कुछ इशारा करते हुए कार्यालय में पहुंचा और हिमांशु व प्रदीप पर हथियार तान दिया। बदमाश ने शोर मचाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी और वहां से लाखों रुपयों की नगदी एक थैले में भर ली। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए दूसरे बाइक सवार के साथ फरार हो गया।

बदमाशों के जाने के बाद कैशियर ने शोर शराबा किया तो बाहर मौजूद सैल्समैनों ने बदमाशों की पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। पेट्रोल पंप के संचालक राजकुमार गर्ग ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

एसपी आवास से कुछ दूरी पर दिन दहाडे बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर सीओ प्रदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह, एसएसआई सत्यनारायण दहिया, एसआई खुर्शीद अली, एसआई कंपरपाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी की।

वहीं पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई प्वांइटों पर चेकिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसी टीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर बदमाशों की फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक बैंक कैशियारों द्वारा पम्प पर की गई सैल्स का मिलान किया जा रहा था, जिसमें दो से ढाई लाख रुपये की नगदी लूट ले जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img