नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है । आज बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। उमंग ऐप (UMANG App) पर मिली ताजा जानकारी के अनुसार परिणाम घोषित कर दिया गया है।
हालांकि, रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में छात्र घबराएं नहीं—रिजल्ट देखने के कई वैकल्पिक तरीके उपलब्ध हैं।
इन पाँच तरीकों से चेक करें CBSE 10वीं रिजल्ट 2026
1. आधिकारिक वेबसाइट के जरिए
छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।
2. UMANG ऐप के माध्यम से
UMANG App डाउनलोड करके छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह सबसे तेज़ और भरोसेमंद विकल्पों में से एक है।
3. डिजिलॉकर (DigiLocker) पर
DigiLocker ऐप या वेबसाइट के जरिए छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
4. SMS के जरिए
छात्र अपने मोबाइल से निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। यह तरीका इंटरनेट स्लो होने पर काफी उपयोगी होता है।
5. IVRS (फोन कॉल) सेवा
कुछ क्षेत्रों में छात्र IVRS नंबर पर कॉल करके भी अपना परिणाम जान सकते हैं।

