जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मंगलवार को रालोद नेता विक्रांत जावला, जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार, युवा नेता विमल जावला समेत दर्जनों कार्यकर्ता सदर कोतवाली में पहुंचे। विक्रांत जावला ने तहरीर देते हुए बताया कि पिछले तीन चार वर्षों से यशपाल कुंडू पुत्र फूलसिंह मूल निवासी गांव हेवा थाना छपरौली बागपत और हाल निवासी शाहदरा दिल्ली ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है।
हाल में भी यशपाल ने फेसबुक पर चौधरी चरण सिंह की शान में अभद्र टिप्पणी की है। जिसकी वजह से किसान समाज में बहुत रोष है। इसके कारण जातीय दंगा भी हो सकता है। किसानों में रोष के चलते कानून व्यवस्था बिगड़ने का भी अंदेशा है।
रालोद नेताओं ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर पंकज सरोहा, राजन जावला, सर्वेश सिंभालका, विश्वप्रताप सिंह, मोहित खाटियान, मोमीन चौधरी, विशाल, सहेंद्र कालखंडे, अमजद शेख मोनू, आजम कुरमाली आदि मौजूद रहे।
उधर, सदर कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि आरोपी यशपाल के खिलाफ आईपीसी 1860 की धारा 505 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

