- साइलेंसर मोडिफिकेशन, प्रदूषण पर 60 हजार जुर्माना वसूला
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: परिवहन आयुक्त के निदे्रश पर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में समस्त व्हीकल डीलरो, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारियों एवं बस आॅपरेटर्स की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रभावी निर्देश दिए। बाद में ध्वनि प्रदूषण करने वाली चार बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय में सीओ सिटी प्रदीप सिंह, एआरटीओ मुंशीलाल और यातायात प्रभारी भंवर सिंह की उपस्थिति में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें ध्वनि प्रदूषण पर रोकथाम के निर्देश दिए गए। विशेषतया रॉयल इनफील्ड बुलेट मोटर साइकिल के स्वामियों द्वारा केंद्रीय मोटरयान नियमावली के नियम 120 के मानकों के अनुरपू लगाए गए साइलेंसर को निकलवाकर अथवा उसे मोडिफाइड कराकर एक्ट का उल्लंघन करते हैं। जिससे निर्धारित मानक से अधिक प्रदूषण होता है।
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर मीटिंग के बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को एसटी तिराहा पुलिस चौकी पर निरुद्ध किया गया। जिसमें साइलेंसर के मोडिफिकेशन का जुर्माना 05 हजार तथ्ताा अधिाक ध्वनि प्रदूषण का जुर्माना 10 हजार रुपये लगाया गया।
ऐसे वाहनों से 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इ अवसर पर जनपद के समस्त डीलर्स प्रदूषण विभाग मुजफ्फरनगर के कर्मचारी, यातायात पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान एसएन पांडेय, जयप्रकाश, आलोक सिंघल आदि उपस्थित रहे।

