जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित सेठ घनश्याम दास मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल चौहान क्रिकेट एकेडमी ने रुड़की की मोहसिन इलेवन को 67 रनों से हराकर जीत लिया। हाफ सेंचुरी बनाने वाले चौहान क्रिकेट एकेडमी के उज्जवल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित सेठ घनशयाम दास गुप्ता मेमोरियल अंडर – 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल चौहान क्रिकेट एकेडमी व रुड़की की मोहसिन इलेवन के बीच खेला गया। चौहान क्रिकेट एकेडमी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.2 ओवर में 204 रन बनाकर आल आउट हो गयी। चौहान एकेडमी की ओर से उज्जवल ने 51 व अजमल ने 36 रनो का योगदान दिया।
रूड़की की ओर से शहंशाह ने 4 व कैफ ने 2 विकेट लिए। 205 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रूड़की की टीम 23.3 ओवर में 137 रन पर आल आउट हो गयी।इस प्रकार चौहान क्रिकेट एकेडमी की टीम ने यह मैच 67 रनो से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रूड़की की टीम ओर से कैफ व अनमोल ने 24-24 रनो का योगदान दिया।चौहान एकेडमी की ओर से विवेक ने 3 तथा साजिद व निर्देश ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच उज्जवल को चुना गया।
टूर्नामेंट के आयोजन में एसबीआई के पदाधिकारियों अमर गुप्ता ,साजिद उमर , पुण्य गर्ग ,सत्यम शर्मा , राजकुमार राजू , सैयद मशकूर , रणधीर कपूर , राजीव गोयल (टप्पू,) , भूपेंद्र कच्चल , विनय कुमार , सचिन सैनी , आदि का सहयोग रहा।

