Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में 11 जवान शहीद, एक नागरिक की भी मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में 11 जवान शहीद होने की सूचना मिली है। वहीं एक नागरिक भी मारा गया है। यह सभी डीआरजी के जवान हैं। बताया जा रहा है कि, ये जवान अपने साथियों को लेने के लिए एक निजी वाहन से अरनपुर जा रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया।

बता दें कि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

उधर इस सूचना पर सीएम भूपेश बघेल ने वारदात की पुष्टि करते हुए शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि, इस प्रकार की जानकारी है और यह दुखद है।

जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img