Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

मुंहासे की समस्या को कहे बॉय-बॉय, योगासन से मिलेगी दमकती त्वचा…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। गर्मियों में खान-पान में गड़बड़ी, अपच की समस्या और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण फेस पर कील, मुंहासे और पिंपल्स होने लगते है, जो चेहरे की खूबसूरती को काम करते है।

30 16

इनसे छुटकारा पाने के लिए अक्सर हम कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है, लेकिन फिर भी इन समस्या से निजात नहीं मिलता। अब आप घर बैठे इन प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते है। तो आइये बिना देर किए जानते है तीन योगासन के बारें में…

बैलून फेस

27 20

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए बैलून फेस योगासन कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए मुंह को बैलून के आकार में फुला लें। 10 सेकंड तक चेहरे को फुलाए रखें। इस आसन को किसी भी समय कर सकते हैं। नियमित बैलून फेस आसन को करने से पिंपल्स की समस्या दूर होती है।

सर्वांगासन

शरीर के साथ ही त्वचा को हेल्दी रखने के लिए सर्वांगासन का अभ्यास लाभकारी है। इस आसन से पाचन और लिवर स्वस्थ रहता है। शरीर के विषाक्त पदार्थ निकलते हैं और एक्ने, एक्जिमा जैसी समस्याएं दूर होती हैं। झुर्रियों और त्वचा में बैक्टीरिया दूर करने के लिए यह योगासन फायदेमंद है।

28 18

ऐसे करें सर्वांगासन आसन

इस आसन को करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेटकर दोनों हथेलियों को नीचे रखें। पैरों को सीधे हवा में ऊपर उठाएं और सिर की ओर मोड़ें। हाथों से कमर को सहारा देते हुए कंधे, रीढ़ की हड्डी और हिप्स को सीधा रखें। इस स्थिति में 30 सेकेंड रहें और फिर धीमी गति से पुरानी स्थिति में आ जाएं।

सिंहासन

कील-मुहांसे से छुटकारा पाने के लिए सिंहासन का अभ्यास फायदेमंद है। इस आसन को करने से चेहरे के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जवां दिखने और एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सिंहासन आसन करें।

29 22

ऐसे करें सिंहासन आसन

इस आसन को करने के लिए मैट पर बैठ कर दोनों पैरों को सामने की ओर फैला लें। बाएं पैर को मोड़कर दाएं पैर की जांघ पर रखें और दाएं पैर को बाईं जांघ पर रखें। अब आगे की ओर झुककर घुटनों के बल हाथों को फर्श पर टिकाएं।

दोनों हाथों को सीध में रखते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को आगे की ओर खीचें और मुंह खोलकर जीभ को बाहर निकालें। नाक से सांस लें और आंखों को खुला रखें। शेर की मुद्रा में बैठकर ये आसन 20-30 सेकेंड्स में 5-6 बार दोहराएं। अब पुरानी स्थिति में आ जाएं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img