Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

चीन-पाक की हिम्मत नहीं जो भारत की तरफ आंख उठा सके: नितिन पटेल

जनवाणी संवाददाता |

शामली: गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि आज भारत को विश्व भर में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बॉस मान रहे हैं। साथ ही, चीन और पाकिस्तान के हिम्मत नहीं कि वह भारत को आंख दिखा सके।

बृहस्पतिवार को गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल यहां नगर पालिका शामली के सभागार में केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष होने के उपलक्ष में 9 साल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

नितिन पटेल ने एक ओर जहां केंद्र सरकार द्वारा 2014 से 2019 तथा 2019 से 2023 तक चलाई गई विभिन्न योजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े, वहीं कहा कि आज भारत विश्व गुरु बन रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बॉस मान रहे हैं, वहीं अमरीका भी विशेष तवज्जों दे रहा है। कल तक भारत को घुड़की दिखाने वाले पाकिस्तान और चीन कि आज हिम्मत नहीं कि वह भारत की तरफ आंख उठा कर देख सके।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने महिला पहलवानों के यौन शोषण के मुद्दे पर कहा कि मीडिया द्वारा इस मुद्दे को आवश्यकता से अधिक तूल दिया जा रहा है। पुलिस प्रकरण की लगातार जांच कर रही है तथा खिलाड़ियों से साक्ष्य भी मांगे गए जा रहे हैं। खिलाड़ियों पहलवानों से सरकार के प्रतिनिधि भी लगातार संपर्क में बने हुए हैं।

पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज कानून का राज है। यहां पहले जब गुजरात के लोग आते थे तो कानून व्यवस्था लचर होने के कारण उनको काफी भय होता था, लेकिन आज आप बेखौफ होकर कहीं भी आ जा सकते हैं।

कैराना में आज व्यापारी बहुत ही आसानी से व्यापार कर रहा है जबकि सपा सरकार में कैराना से व्यापारी पलायन कर चुके थे। इससे पूर्व कैराना लोकसभा के सांसद प्रदीप चौधरी ने पिछले पिछले 4 वर्षों में अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाया।

इस दौरान भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी अजय शर्मा, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, हरबीर मलिक, चेयरमैन अरविंद सिंघल, पंकज राणा, पुनीत द्विवेदी, अनुराग शर्मा सुखचैन वालिया आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img