Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

चौधरी साहब के किसानों के प्रति समर्पण को रखा जाएगा याद: रेनू धामा

  • जिला पंचायत कार्यालय परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण समारोह
  • जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू धामा, विधायक योगेश धामा सहित भारी जनसमूह ने हवन में दी आहुति

मुख्य संवाददाता |

बागपत: जिला पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू धामा ने कहा कि चौधरी साहब ने अपना जीवन किसानों, मजलूमों, गरीबों, मजदूरों को समर्पित कर रखा था। किसानों की समृद्धि के लिए वह हमेशा लड़ते थे।

वह एक नेता नहीं बल्कि एक विचारधारा था। आज उनकी विचारधारा पर हम सभी को चलना होगा। विधायक योगेश धामा ने कहा कि उनका संघर्ष किसानों को मजबूत करने का था। किसान के हक की आवाज वह हमेशा बने और आज किसान मसीहा के नाम से उन्हें याद किया जाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय के स•ाागार में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत हवन से की गई। जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू धामा, बागपत विधायक योगेश धामा सहित समारोह में पहुंचे जनसमूह ने हवन में आहुति दी। हवन के बाद चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का विधि विधान से लोकार्पण किया।

79 1

विधायक योगेश धामा ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को तिलक कर पूजा संपन्न कराई और चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू धामा ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आज चौधरी चरण सिंह हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके आदर्श, विचारधारा हमेशा हमारे बीच रहेगी।

वह नेता नहीं बल्कि एक विचारधार थे। उन्होंने अपना जीवन किसान, मजदूर, गरीब की खुशहाली के लिए समर्पित कर रखा था। वह हमेशा कहते थे कि देश की समृद्धि का रास्ता खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है। किसानों के लिए हमेशा उन्होंने आवाज उठाई। किसानों के प्रति उनके समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। चौधरी साहब किसानों के लिए जीवन जीते थे।

77 2

उन्होंने कभी किसी पद के लिए लोभ नहीं किया। उन्होंने कहा था कि किसान खुश होगा तो देश भी खुशहाली के रास्ते पर चलेगा। चौधरी साहब के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। विधायक योगेश धामा ने समारोह में उमड़े जनसमूह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर प्रतिमा का लोकार्पण कर एक छोटी सी आहुति उन्होंने भी दी है।

क्योंकि चौधरी चरण सिंह ने कभी जाति धर्म की राजनीति में विश्वास नहीं किया। जाति धर्म की राजनीति करने वालों को वह पसंद भी नहीं करते थे। वह सभी वर्गों को साथ लेकर चलते थे और उनके हक की आवाज उठाते थे। किसान, गरीब, मजदूर के दर्द को हमेशा अपनी पीड़ा समझी है और उनके हक के लिए लड़ाई लड़ी। किसानों को चौधरी साहब ने ही उनका हक दिलाया है।

पूंजीपतियों से वह हमेशा दूर रहते थे। आज वह भी चौधरी साहब के आदर्शों पर चलकर जनपदवासियों की सेवा में लगे हुए हैं। विकास कराना ही उनका मुख्य मकसद है। विधायक योगेश धामा ने भी चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र चौधरी, गेटवे इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधक एवं चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, गोल्डन गेट पब्लिक स्कूल प्रबंधक सुधीर चौधरी, जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल, भाजपा नगर अध्यक्ष जय कुमार, सुदेश चौहान, सुशीला देवी, पूर्व प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, मनुपाल बंसल, तेजान सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनुज दांगी, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली, हरपाल, महावीर, संजय डीलर, रमेश कुशवाह, जिला पंचायत सदस्य लेखराज, राममेहर सिंह, बीरपाल सिंह, रामकुमार, ब्रजपाल, सहदेव, जितेंद्र, मनीष, राहुल, सुमित, विजय, अंकुश हिलवाड़ी, सुखदेव, महक सिंह, बिजेंद्र, सोहनवीर, मयंक, रूपेश, दिनेश, गजेंद्र, सूरज, विकास, बिजेंद्र ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img