Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

फरवरी से शहर में दौड़ेंगी मिनी सिटी बसें

  • कानपुर से मेरठ के लिए शिफ्ट की जाएंगी 80 बसें

सागर कश्यप |

मेरठ: सिटी ट्रांसपोर्ट की सिटी बसें इन दिनों सड़कों पर भले ही देखने को नहीं मिल रही हैं, लेकिन अगले माह से शहरवासियों को मिनी सिटी बसों में सफर करने का अवसर मिलेगा। जल्द ही सिटी ट्रांसपोर्ट को कई बसें मिलने जा रही हैं। जिसके लिए सभी प्रक्रियाएं लगभग पूरी की जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद से शहर में सिटी बसों का संचालन दिखाई नहीं दिया है। जिसकी वजह से एनजीटी के आदेश। दरअसल, शहर में 118 सिटी बसों की अवधी पूरी हो जाने के कारण उनका संचालन बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से सिटी ट्रांसपोर्ट के नाम पर सिर्फ आठ वॉल्वो बसें ही शहर के पास हैं, लेकिन जल्द ही शहरवासियों की ये मांग भी पूरी होने जा रही है।

मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट को अगले माह से मिनी सिटी बसें मिलनी शुरु हो जाएंगी। जो कि संभवत: पहले सप्ताह से ही संचालित की जा सकती हैं। दरअसल, कानपुर से 80 मिनी सिटी बसें मेरठ शिफ्ट की जानी है। जिनके लिए सभी प्रक्रियाएं शासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं।

फिलहाल बसों को दोबारा से पेंट इत्यादि कराकर नया रुप दिया जा रहा है। जिसके बाद जल्द ही मेरठ में ये बसें दौड़ती नजर आएंगी। बताते चलें कि शहर को यह बस ें एक साथ नहीं दी जाएंगी। बल्कि इनको धीरे धीरे ही सड़कों पर उतारा जाएगा।

वहीं, सोहराब गेट बस स्टैंड पर खड़ी पुरानी सिटी बसों की नीलामी को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। बता दें कि 118 पुरानी सिटी बसों की नीलामी नए साल पर होनी थी। लेकिन जनवरी माह बीतने के बाद भी अभी तक नीलामी की प्रक्रिया नहीं की जा सकी है। सूचना के अनुसार अभी नीलामी प्रक्रिया में कुछ और समय लग सकता है। इन बसों की नीलामी होने के पश्चात इन्हें एनसीआर क्षेत्र से बाह संचालित किया जा सकता है।

शहर को मिलेगी जाम से निजात

मिनी सिटी बसों के चलने से यात्रियों को महीनों से आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सकेगी। वहीं, गौरतलब है कि सिटी बसों का संचालन न होने के कारण ही शहर में ई रिक्शा और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट की संख्या भी बढ़ गई हैं। जिससे जाम की समस्या भी पैदा हो जाती हैं। ऐसे में कही न कहीं जाम से भी शहर को छुटकारा मिल सकेगा। जिससे यातयात को भी रफ्तार मिलेगी।

नई इलेक्ट्रिक बसों से भी मजबूत हो सिटी ट्रांसपोर्ट

मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट के मिनी बसों के लिए नई इलेक्ट्रिक बसें भी मिलेंगी। जिनकी प्रक्रिया शासन स्तर से जारी है। शहर को मई के महीनें में 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। जिनका संचालन तुरंत ही शुरु कर दिया जाएगा। इन बसों के मिलने से भी शहरी ट्रांसपोर्ट को मजबूती मिलेगी और शहरवासियों को सुविधाएं मिलेंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img