Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

सिटी रेलवे स्टेशन हो चकाचक: विक्रमजीत

  • उद्घाटन समारोह के आयोजन को दो जगह देखीं
  • 2000 लोगों के बैठने की स्टेशन पर होगी व्यवस्था
  • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालन को एडीआरएम ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ से लखनऊ के लिए 31 अगस्त को वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने को लेकर एडीआरएम दिल्ली मंडल कर्नल विक्रम जीत सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त ट्रेन के संचालन के लिए स्टेशन पर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने उद्घाटन समारोह के आयोजन के लिए दो जगह देखीं। समारोह में दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। एडीआरएम ने सर्किट हाउस में सांसद अरुण गोविल के साथ समारोह आने वाले वीआईपी और वीवीआईपी को आमंत्रित करने और उनके लिए व्यवस्थाओं के बारे में वार्ता की।

रेलवे मेरठ से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। 31 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर मेरठ के सिटी स्टेशन पर उक्त ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम फाइनल हो जाएगा। वंदे भारत ट्रेन के संचालन की व्यवस्था को परखने के लिए एडीआरएम कर्नल विक्रमजीत सिंह अधिकारियों की टीम को लेकर स्पेशल ट्रेन से बुधवार दोपहर पौने एक बजे सिटी स्टेशन पर पहुंचे।

उन्होंने वंदे भारत के संचालन के लिए स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सिटी रेलवे स्टेशन को चकाचक करने के लिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, प्लेटफार्मांे की दीवारों को जल्द से जल्द पेंट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वाशिंग लाइन के बारे में जानकारी ली। एडीआरएम ने उद्घाटन समारोह आयोजित करने को स्टेशन के बाहर पार्सल गोदाम के पास जहां पहले स्टेशन के कायाकल्य योजना का उद्घाटन हुआ था, वहां का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर मलियाना की ओर खाली जगह को देखा।

इसकी रिपोर्ट वह डीआरएम को देंगे। डीआरएम जगह को फाइनल करेंगे। एडीआरएम सर्किट हाउस में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद अरुण गोविल से मिलने पहुंचे। उन्होंने सांसद से किस-किस वीआईपी, वीवीआईपी को आमंत्रित करना है, के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 2000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सांसद से जानकारी ली। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है, सीएम ने आने का भरोसा दिया है, लेकिन उनका कार्यक्रम कल फाइनल हो जाएगा।

पांच मिनट के अंतराल पर चलेंगी वंदे भारत व राज्यरानी

वंदे भारत ट्रेन के संचालन के लिए रेलवे के अधिकारियों ने जल्दबाजी में मेरठ से लखनऊ के बीच दो ट्रेनों के रवाना होने के समय को ध्यान में नहीं रखा। जिस समय सुबह वंदे भारत मेरठ के सिटी स्टेशन से चलेगी। उसके ठीक पांच मिनट बाद राज्यरानी एक्सप्रेस होगी। मेरठ के सिटी स्टेशन से वंदे भारत सुबह 6:35 बजे रवाना होगी, जबकि राज्यरानी एक्सप्रेस सुबह 6.40 बजे सिटी स्टेशन से रवाना होती है। वंदे भारत लखनऊ दोपहर 1:45 बजे पहुंचाएगी, जबकि राज्यरानी एक्सप्रेस दोपहर दो बजे पहुंचती है।

वंदे भारत से ट्रेनों की धुलाई की समस्या

सिटी स्टेशन पर ट्रेनों की धुलाई की व्यवस्था है। इसके लिए वॉशिंग लाइन स्थापित है। स्टेशन पर ईसीआर फाइव यानी शटल और खुर्जा पैसेंजर की धुलाई की जाती है। अब स्टेशन पर वंदे भारत की धुलाई की जाएगी, लेकिन स्टेशन पर स्टाफ की कमी है और समय भी कम है। ऐसे में तीन ट्रेनों की धुलाई की समस्या खड़ी हो गई है।

पहले दिन स्कूली छात्र करेंगे ट्रेन में सफर

एडीआरएम कर्नल विक्रमजीत सिंह ने बताया कि मेरठ शहर के चार स्कूलों दीवान पब्लिक स्कूल, दर्शन एकेडमी, ऋषभ एकेडमी और लॉर्ड कृष्ण इंटर कॉलेज माधवपुरम के बच्चे ट्रेन में सफर करेंगे। इन बच्चों को मेरठ से मुरादाबाद तक ले जाया जाएगा और वहां से वापसी में बस द्वारा लाया जाएगा। मुरादाबाद में मुरादाबाद के छात्रों को बरेली तक सफर कराया जाएगा। नौचंदी और राज्यरानी एक्सप्रेस के बाद मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। मेरठ से लखनऊ के बीच इसके संचालन की अनुमति मिल गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img