Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

मेरठ के युवा किसान ध्रुव शर्मा को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हर साल की तरह इस वर्ष भी प्रदेश सरकार किसान सम्मान दिवस पर किसानों को कृषि क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धि के लिए नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित करेगी।

किसान सम्मान दिवस पर मेरठ जिले के किठौर निवासी युवा किसान ध्रुव शर्मा को 23 दिसंबर को मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों संरक्षित खेती में बेहतरीन योगदान के लिए पुरस्कार और सम्मान प्राप्त करने का गौरव हासिल होगा। यह खबर मिलते ही युवा किसान को लोग बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि किसान सम्मान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों पर पुरस्कारों की बरसात करने जा रहे हैं। हाल ही में योगी सरकार ने 54 नगद पुरस्कार के अलावा बेहतर खेती करने वाले किसानों को एक-एक ट्रैक्टर भी देने का फैसला किया है। किसान सम्मान दिवस पर पहली बार एक ही दिन दो हिस्सों में किसानों को सम्मानित किया जाएगा। दोनों जगह मुख्यमंत्री पुरस्कार प्रदान करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img