Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

विवाद में कॉलेज संचालक को गोली मारी

  • परिजनों ने घायल को कराया अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: गुरुवार देर रात प्रॉपर्टी के विवाद में कॉलेज संचालक को भाई के साले ने दो गोली मार दी। गोली लगते ही कॉलेज संचालक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। परिजन घायल को लेकर अस्पताल दौड़े। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के सरधना करनाल हाइवे स्थित नंगलाताशी गांव निवासी प्रदीप कुमार काफी समय से बुलंदशहर रह रहे हैं। वहीं पर प्रदीप ने दो डिग्री कॉलेज बना लिए हैं। प्रदीप गुरुवार को नंगलाताशी पहुंचे थे। प्रदीप ने बताया कि उसका अपने छोटे भाई से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चलता आ रहा है।

गुरुवार को वह अपने भाई से बात करने के लिए आया था। इसी बीच उसके भाई का साला भी मौके पर आ गया। प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर दोनों भाइयों में सुबह के समय कहासुनी हुई थी, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। शाम के समय दोनों भाई आपस में प्रॉपर्टी को लेकर बात कर रहे थे।

28 5

इसी बीच उसके भाई का साला भी मौके पर आ गया। जहां पर दोबारा से भाइयों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान भाई के साले ने पिस्टल से प्रदीप पर तीन राउंड फायर कर दिए। एक गोली प्रदीप के कंधे पर व दूसरी गोली पैर में लगी। गोली लगते ही प्रदीप लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े।

आरोपी जीजा साले मौके से फरार हो गए। परिजनों ने प्रदीप को घायल अवस्था में कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रदीप की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, लेकिन मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।

प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट-पथराव, फायरिंग

किठौर/माछरा: थाना क्षेत्र के नित्यानंदपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।

नित्यानंदपुर की एक विवाहिता का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया गया कि गुरुवार शाम महिला प्रेमी के घर पहुंची और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। प्रेमी समझा-बुझाकर महिला को उसके घर छोड़ने चला गया। वहां पंहुचते ही महिला के परिजनों व प्रेमी में अचानक कहासुनी हो गई।

बात बढ़ने पर प्रेमी पक्ष के लोग भी मौके पर जा पहुंचे जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग भी हुई। जिससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।

विवाद की सूचना पर 112 घटनास्थल पर पहुंची जिसे देख उपद्रवी भाग गए। पीआरवी जानकारी जुटाकर लौट गई। इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग की पुष्टि होने पर पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img