Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -

पंचायत चुनाव: कमिश्नर, आईजी ने की समीक्षा

  • वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मंडल के अधिकारियों को दिये निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शिता, सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से शनिवार को आयुक्त, मेरठ मंडल एवं पुलिस महानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन के संबंध में की जा रही तैयारियों/कार्यों की विस्तृत रूप से समीक्षा की।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित कराया जाये। इसके साथ ही संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमर, वीडियोग्राफी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए मतदान को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया जाये।

पोलिंग पार्टी को प्रशिक्षण दिलाये जाने के समय अमिट स्याही सही आकार में लगाये जाने के लिए तथा पर्दानशी केन्द्रों पर महिला कर्मी एवं महिला पुलिस कर्मी लगाये जाने के निर्देश दिये गये। मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को चिह्नित करते हुए नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।

पोलिंग पार्टी रवानगी के समय समस्त प्रपत्रों की उपलब्धता, पोलिंग पार्टी एवं निर्वाचन से संबंधित कर्मियों के लिए वाहनों की उपलब्धता आदि को भी समय से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को संबंधित आरओ/ उपजिलाधिकारी/ क्षेत्राधिकारियों के माध्यम से यह निर्देशित कराया जाये कि उनके द्वारा बनाये जाने वाले पोलिंग एजेंट स्वच्छ छवि के हों, उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामले दर्ज न हो।

साथ ही अप्रत्याशित रूप से शराब की दुकानों की बिक्री घटने/बढ़ने पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने के निर्देश दिये गये। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब के आवागमन को रोकने के के लिए जनपद की प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रभावी रूप से चेकिंग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।

साथ ही साथ विगत माहों में कारतूसों की बिक्री की सूचना लेते हुए उनका सत्यापन थाना स्तर से कराया जाये। कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के दृष्टिगत सभी मतदान केन्द्रों पर संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यवस्थाएं की जाए। साथ ही मास्क, हैंड सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग आदि उपाय कराये जायें।

पोलिंग पार्टी के लिए साबुन, बाल्टी, तोलिये की व्यवस्था के लिए बीएसए को निर्देशित किया गया। वीडियो कांफ्रेंस में सभी जिला अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य अभियंता विद्युत और जिला होमगार्ड कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पंचायत चुनाव में टूट रहे नाइट कर्फ्यू के नियम

पंचायत चुनाव में नाइट कर्फ्यू का नियम टूट रहा है। लोग गांवों में देर रात तक पंचायत कर रहे हैं। संभावित प्रत्याशियों के घरों पर देर रात तक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसको देखकर पुलिस कर्मियों ने एक तरह से आंखें मूंद ली है। जनपद में धारा 144 भी लगी है, लेकिन पंचायत चुनाव की सरगर्मी चल रही है।

गांवों में चौपालों पर पंचायत चल रही है। संभावित प्रत्याशियों के घरों पर लोगों की भीड़ दिन ढलते ही शुरू हो जाती है, जो आधी रात तक भीड़ का जमावड़ा लगा रहता है। यह हालात एक-दो गांव की नहीं, बल्कि ज्यादातर गांवों की है।

पंचायत चुनाव में बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, गांव प्रधान पद व जिला पंचायत सदस्य के संभावित प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं, देर रात तक ये लोग चुनाव प्रचार गांवों में कर रहे हैं। इस भीड़ को पुलिस कैसे रोक पाएंगी? यह संभव नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि प्रधान प्रत्याशियों के घरों पर दावत का भी दौर चल रहा है, जिसके चलते भीड़ देर रात तक जुटी रहती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम को सहारनपुर में समर्थन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने...

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img