Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का शुभारंभ, मंडलायुक्त ने दिलाई शपथ

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान का शुभारंभ रविवार को ज़िला अस्पताल स्थित टीबी सेनिटोरियम में किया गया। अभियान का उद्घाटन मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कराकर और जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। मंडलायुक्त ने बताया कि राज्य में संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जेई/एईएस, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे रोगों के मामलों में कमी आई है और जनपद में मलेरिया समाप्त हो चुका है। उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्य आधारित कार्य करने और हाई रिस्क क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अभियान के तहत फ्रंटलाइन वर्कर्स घर-घर जाकर बुखार, टीबी, कुपोषण और मच्छर जनित रोगों से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे।

सभी सूचनाएं ई-कवच पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी ताकि समय पर रोकथाम और उपचारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। नगर निगम नालियों की सफाई, जलजमाव समाप्त करने, एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग करेगा, जबकि ग्राम पंचायत नाले-नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई और जलभराव रोकने पर ध्यान देगी। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी और समुदाय को जागरूक करेंगी।अभियान में सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। चिकित्सा विभाग दिमागी बुखार, अन्य संचारी रोग, जलजनित रोग और दस्त रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए समन्वय करेगा। नगर विकास विभाग शहरी क्षेत्रों में सफाई और जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करेगा। पंचायती राज विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों के माध्यम से रोग नियंत्रण और जागरूकता सुनिश्चित करेगा। पशुपालन विभाग लेप्टोस्पायरोसिस और अन्य पशुजनित रोगों की रोकथाम करेगा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों तक भेजेगा।

शिक्षा विभाग विद्यालयों में रोग निवारण संबंधी सामग्री प्रदर्शित करेगा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एईएस/जेई से प्रभावित बच्चों का सर्वे करेगा। कृषि विभाग खेतों, नहरों और तालाबों के किनारे की सफाई कर रोगजनकों के नियंत्रण में योगदान देगा।अभियान का सर्वेक्षण डब्ल्यूएचओ और डीएमसी टीम द्वारा किया जाएगा और रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेजी जाएगी। जिलाधिकारी प्रत्येक सोमवार को समीक्षा बैठक कर अभियान की प्रगति की जांच करेंगे। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि घर के आसपास पानी न जमा होने दें, टंकी और कूलर की सफाई नियमित करें और बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं। स्वच्छता और जागरूकता के माध्यम से संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।इस दौरान डा. सुधा सुमन, डा. सर्वेश कुमार, प्रदीप कुमार द्विवेदी, डा. अर्जेन्द्र मलिक, शिवांका गौड़, प्रवीण कुमार, डा. कुनाल, खालिद हुसैन, मनोज कौशिक, गौरव वर्मा, अंजू, संगीता भारती, शिवानी, एम.पी. चावला, नागरिक सुरक्षा कोर और सिविल डिफेंस के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img