जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: महिला सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए थाना कुतुबशेर की महिला एंटी रोमियो टीम ने रविवार को एक महिला की मदद की। गश्त के दौरान टीम को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में एक महिला शबनम पत्नी नवाब, निवासी खाताखेड़ी थाना मंडी पड़ी मिली। टीम ने उसे तुरंत पानी पिलाकर होश में लाया और स्थिति का पता लगाया।महिला ने बताया कि वह मेरठ जा रही थी, लेकिन उसके पास यात्रा के लिए धन नहीं बचा था, जिससे वह मानसिक तनाव और भूख की स्थिति में भटक रही थी। पुलिस टीम ने महिला को मानसिक सहारा दिया और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।
इसके बाद महिला को एक ऑटो में बैठाकर सुरक्षित रूप से उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।इस मामले में कार्रवाई करने वाली टीम थाना कुतुबशेर की महिला एंटी रोमियो टीम थी। टीम ने सुनिश्चित किया कि महिला सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।जनता से अपील की गई है कि कोई भी महिला या बालिका संकट की स्थिति में बेहिचक पुलिस से संपर्क कर सकती है। इसके लिए महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और महिला शक्ति हेल्पलाइन 181 24×7 उपलब्ध हैं।

