Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मेरठ की एक और सीट पर कांग्रेस उतार सकती है यह उम्मीदवार

  • कांग्रेस का आधी आबादी पर दांव कितना मुफीद, घोषित प्रत्याशियों में महिला को नहीं मिला है टिकट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक अलग ही रणनीति के तहत मैदान में उतरी है। सभी दलों का जहां पुरुष प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारने पर जोर है, वहीं, कांग्रेस महिलाओं पर बड़ा दांव खेल रही है। 2022 चुनाव के लिए जारी की गई यूपी की पहली 125 की सूची में कांग्रेस ने 49 महिलाओं को टिकट दिए हैं।

मेरठ में जिन दो उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है वह दोनों ही महिला हैं। इतना ही नहीं संभावना यह जताई जा रही है कि जिले की सात में से तीन सीटों पर महिला प्रत्याशी कांग्रेस रखेगी। यानी अभी एक और महिला को कांग्रेस से टिकट दिया जाएगा। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि पार्टी का महिलाओं पर दांव खेलना उसके लिए कितना मुफीद
रहता है।

13 10

बता दें, कांग्रेस ने जिले की एक मात्र सुरक्षित सीट हस्तिनापुर पर बॉलीवुड की अदाकारा अर्चना गौतम को टिकट दिया है। किठौर में गुर्जर बिरादरी की डा. बबिता गुर्जर पर दांव खेला है। दोनों ही प्रत्याशी उच्च शिक्षित हैं और महिलाओं के मुद्दों पर काम किया है। कांग्रेस का 1985 के बाद विधानसभा में जिले की किसी भी सीट पर खाता नहीं खुला है।

कमोबेश यही हाल यूपी में अन्य जिलों का भी है, जो पार्टी के लिए मिथक बन गया है। ऐसे में पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और महिला भागेदारी के नारे को जोर-शोर से बुलंद करते हुए 40 फीसदी सीटों पर टिकट आधा आबादी को देने का ऐलान किया था।

मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए पार्टी ने महिला प्रत्याशियों पर बड़ी संख्या में दांव खेला है। वहीं, उम्मीदवारों की पहली ही सूची में कांग्रेस ने अपने वादे पर अटल रहने का साफ संदेश भी मतदाताओं के बीच दिया है। अब देखने वाली बात यह है कि मतदाता कांग्रेस के इस संदेश को कितना पसंद करता हैं।

पार्टी ने वादे पूरा करने के संदेश में विश्वास की जो झलक दिखाई है, उसको वोटर कितना स्वीकारते हैं। आधी आबादी के दांव से कांग्रेस मेरठ में 36 साल का सूखा महिला प्रत्याशियों के दम पर दूर कर पाएगी या नहीं। यह अभी भविष्य के गर्भ में हैं, मगर इस पर चुनाव में सभी की निगाहें लग गई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img