- जायरीनों ने शायरों के कलाम सुनकर खूब दाद दी
जनवाणी संवाददाता |
बास्टा: मोहल्ला सादात में शनिवार की रात को दरबारे हैदरी में मौला अली के जन्मदिन पर मुशायरे का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि भारत सरकार के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष जनाब आतिफ रशीद, आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष यासूब अब्बास, इमाम जामा मस्जिद कश्मीरी गेट दिल्ली मौलाना मोहसिन अली नकवी, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री ईसा रजा, मसूद रजा बजाज ग्रुप, विशाल मेहंदी रहे।
दरबारे हैदरी में शिया समुदाय के पहले इमाम मौलाये कायनात हजरत अली इब्ने अबी तालिब का जन्मदिन केक काटकर अकीदत व खुलूस के साथ मनाया गया। इसके बाद मौलाना यासूब अब्बास ने हजरत अली के जन्मदिन पर मजलिस पढ़कर जायरीनो को समझाया। उसके बाद शायरों ने अपने कलाम से समा बांधा।
जायरीनों ने शायरों के कलाम सुनकर खूब दाद दी। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर जमे रहे। तहसीलदार चांदपुर सुनील कुमार, सीओ चांदपुर शुभ सूचित, चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर नजर जमाए रखी। सैयद जमा हैदर, असद अली, अनवर तकवी, कंबर रजा, फैज तकवी, अफजल हसनैन, शमा हैदर, मशी उल हसन, अतहर हसनैन, मतहर हसनैन आदि लोग मौजूद रहे। प्रोग्राम की अध्यक्षता मौलाना हुसैन अब्बास व संचालन सय्यद नवाब साबिर ने किया।

