नूरपुर: क्षेत्र के गांव चांगीपुर में जामा मस्जिद में शनिवार को ईद पर एकत्रित हुए चंदे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड गये। इस सूचना से पुलिस में.हडकंप मच गया। सीओ और थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने चार लोगों का शांति भंग मे चालान किया है।