Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

सीसीएसयू में दीक्षांत समारोह आज

  • सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाओं को कुलाधिपति देंगी मेडल
  • सीसीएसयू में चली साज-सज्जा-पुलिस फोर्स ने भी संभाली कमान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में आज 35वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रतिभाओं का सम्मान करेंगी। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना मंत्री योगेंद्र उपाध्याय। सचिव आयुष मंत्रालय नई दिल्ली वैद्य राजेश कोटेचा शामिल होंगे। जिसके लिए मंगलवार को दिनभर तैयारी की गई जहां एक तरफ सीसीएसयू को साफ-सफाई का रंग बिरंगे फूलों से सजाकर साज-सज्जा की गई है। वहीं, नेताजी सुभाषचंद प्रेक्षाग्रह में मुख्य अतिथि, विशिष्टि अतिथि एवं इसी तरह से सीटिंग प्लान करके लगाई गई।

09 20

सीसीएसयू को बडेÞ ही सुंदर ढंग से सजाया गया। वहीं, दोपहर बाद डॉग स्क्वाड एवं पुलिस ने सघन चेकिंग सीसीएसयू में चलाई और शाम के समय परिसर को पूरी तरीके से बैरिकेट कर दिया। ताकि सुरक्षा में कोई सेंध न लग सके। इस 35वें दीक्षांत समारोह का सीसीएसयू यू-टयूब व फेसबुक पर लाइव प्रशासन करेंगी। पिछले वर्ष भी सीसीएसयू की तरफ से दीक्षांत समारोह का लाइव प्रशासन कराया गया था। जिसमें करीब 12 हजार लोगों ने लाइव देखा था।

इस बार फेसबुक व यूटयूब पर कार्यक्रम को देखने वालों की संख्या बढ़ने की उमीद भी सीसीएसयू की तरफ से संभावना जताई जा रही है। वैसे तो तैयारी महीना भर से चल रही है, लेकिन मंगलवार को अंतिम रूप दिया गया। वहीं, जिन वालेन्टेयर की ड्यूटी लगाई गई है, उन्होंने मंगलवार को व्यवस्थों को संभालने का रिहर्सल किया। डीएम-एसएसपी समेत तमाम आलाधिकारियों ने सीएसएसयू पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उधर, कुलपति संगीता शुक्ला ने सभी तैयारियों से आलाधिकारियों को भी अवगत कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price: चांदी में जोरदार तेजी, 2,700 रुपये उछली कीमत, सोना 1.53 लाख पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू बाजार में...

AI Impact Summit: भारत बना ग्लोबल समिट का केंद्र, फिनलैंड के पीएम समेत कई नेता होंगे शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो...

Salman Khan: सलमान खान पहुंचे लीलावती अस्पताल, पिता सलीम खान की बिगड़ी हालत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img