Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

पहले चरण में 800 मेडिकल कर्मियों को कोरोना वैक्सीन

  • मेडिकल सभागर में वैक्सीनेटरों को दी गयी खुद को कैसे रखे सुरक्षित की ट्रेसिंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मेडिकल कालेज सभागार में शनिवार को स्टाफ के लिए ट्रेनिंग सत्र किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा जोर वैक्सीनेटरों के खुद के बचाव पर दिया गया। उन्हें बताया गया कि खुद को किस प्रकार सुरक्षित रखकर दूसरों को संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीनेशन करना है।

मेडिकल प्राचार्य डा. ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि माना जा रहा है कि पहले पखवाडे में वैक्सीनेशन शुरू जाएगा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तो पहले सप्ताह में वैक्सीनेशन की जानकारी दे रहे हैं, लेकिन अधिकतम समय की यदि बात की जाए तो पखवाडे के भीतर वैक्सीन का एक लंबा इंतजार खत्म होने की पूरी उम्मीद है।

इसके चलत मेडिकल के सीनियर डाक्टरों ने शनिवार को ट्रेनिंग सत्र में कुछ जरूरी जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि मेडिकल प्रशासन ने वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, दूसरी ओर सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने जानकारी दी कि पहले फेज में 18 हजार हेल्थ केयर वर्कर शामिल किए गए हैं।

दूसरे फेज में 37 हजार फ्रंट लाइन वर्कर व तीसरे फेज में 12.5 लाख 50 साल से ऊपर की उम्र वाले शामिल किए गए हैं। एसीएमओ प्रवीण गौतम ने बताया कि वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन तैयार है। डीवीएस रूम एक्टिव मोड में है। सरकार की ओर से कोल्ड चेन के लिए आईस लाइन रेफ्रीजरेटर कोविड वैक्सीन के लिए मुहैय्या कराए गए हैं। कुल 28 कोल्ड चेन तैयार की गयी हैं।

कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 51 नए केस

कोरोना संक्रमण के चलते एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जबकि 51 नए केस मिले हैं।
कोरोना अपडेट जारी करते हुए सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4036 सैंपल जांच को भेजे गए थे। इनमें से 454 की रिपोर्ट आनी बाकी है। संक्रमण के 51 नए केस मिले हैं।

संक्रमितों की सूची में नौकरी पेशा, कामकाजी घरेलू महिलाएं, छात्र, कारोबारी, मजदूर भी शामिल हैं। जबकि उपचार के दौरान मरने वाली टीपीनगर के साबुन गोदाम चंद्रलोक कालोनी निवासी 54 वर्षीया है। ज्यादातर केस पुरानी चेन से जुडे हैं।

ऐसे इलाकों में साकेत, जागृति विहार, कंकरखेड़ा नटेशपुरम, मॉडल टाउन, बलवंत एन्क्लेव यहां सात केस पुरानी चेन से मिले हैं। मवाना रोड गंगानगर, कासमपुर गली नंबर दो, हनुमानपुरी यहां तीन केस मिले हैं। सिविल लाइन के पुरानी मोहनपुरी इलाके में एक ही परिवार में आठ केस मिले हैं। सभी पुरानी चेन हैं। दौराला, दुल्हैड़ा, ब्रह्मपुरी शिव शंकरपुरी, सिविल लाइन प्रभात नगर यहां एक अस्पताल में दो केस मिले हैं। परीक्षितगढ़ में दो केस पुरानी चेन के मिले हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Education: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के शक के बाद सरकार का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो | नई​ दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की...

Meerut News: दुबई में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: सरधना के रार्धना गांव निवासी विवेक...
spot_imgspot_img